गणतंत्र दिवस के बाद प्रधानमंत्री रैली में रामपुर कॉलेज के 5 विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सहभागिता

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर के 15/20 क्षेत्र के पांच कैडेट्स राजधानी दिल्ली में 28 जनवरी 2026 को आयोजित पीएम रैली का हिस्सा बने जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व DG NCC लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स व भारतीय सेना के अन्य अधिकारी शामिल हुए थे।

8HP BN NCC रामपुर के महाविद्यालय रामपुर के सिनीयर अंडर औफिसर दिनेश, सारजेंट नीतीश खन्ना, अदीति राओ , प्रफुल खोजान, अंडर औफिसर सुरजित नेगी ने किन्नौर की समृद्ध संस्कृति को वैश्विक मंच में प्रस्तुत किया व पूरे कार्यक्रम में अनुकरणीय अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए हिमाचल कि संस्कृति का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व किया।

इस राष्ट्रीय स्तर के ऐतिहासिक आयोजन में विद्यार्थियों की सहभागिता उनके नेतृत्व गुणों, नागरिक कर्तव्यबोध और देश के प्रति समर्पण व राष्ट्रीय एकता के भाव को दर्शाता है।

कार्यक्रम में हिमाचल की संस्कृति के प्रतिनिधित्व हेतु डायरेक्टर जनरल NCC लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स द्वारा कैडेट्स एवं उनके मार्गदर्शकों की सराहना की गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

सोलन–सपाटू मार्ग पर आकाशीय बिजली का कहर, 55 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

Sun Feb 1 , 2026
एप्पल न्यूज़, सोलनसोलन जिले के सोलन–सपाटू मार्ग पर देवठी के पास आज तड़के एक बेहद दुखद प्राकृतिक हादसा सामने आया। सुबह करीब 3:45 बजे हल्की बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 55 से अधिक भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने […]

You May Like

Breaking News