file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

डोडरा क्वार में अवैध भांग की खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2,860 पौधे नष्ट, NDPS एक्ट के तहत 2 मामले दर्ज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, डोडरा क्वार /शिमला

शिमला जिला के डोडरा क्वार क्षेत्र में अवैध भांग (कैनाबिस) की खेती के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस चौकी डोडरा क्वार की टीम ने 26 जुलाई 2026 को गश्त एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान ग्राम गोसांगू में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती का खुलासा किया।
पहले मामले में एफआईआर संख्या 69/2026 के तहत खसरा नंबर 42, ग्राम गोसांगू में सूर्य देव निवासी धन्द्रावाड़ी के कब्जे वाली भूमि पर 1,550 भांग के पौधे अवैध रूप से उगाए गए पाए गए। इनमें से 1,530 पौधों को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कर दिया गया, जबकि शेष पौधों को कानूनी कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया गया।


दूसरे मामले में एफआईआर संख्या 70/2026 के तहत खसरा नंबर 41, ग्राम गोसांगू में उजेंद्री देवी निवासी धन्द्रावाड़ी के कब्जे वाली भूमि पर 1,310 भांग के पौधे पाए गए। पुलिस ने इनमें से 1,290 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जबकि शेष पौधों को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखकर कब्जे में लिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कुल 2,860 अवैध भांग के पौधों का पता लगाया गया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की आगे की जांच शिमला पुलिस द्वारा की जा रही है।
जिला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

"स्कूटर वाला भ्रष्टाचार अब सूटकेस में समा गया, हिमाचल में भ्रष्टाचार का नया मॉडल"- हर्ष महाजन

Mon Jul 27 , 2026
हिमाचल में वित्तीय कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार ने विकास को किया ठप, कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाया : हर्ष महाजन आपदा प्रबंधन में पूरी तरह विफल कांग्रेस सरकार, केंद्र की मदद पर राजनीति और राहत वितरण में भाई-भतीजावाद हावी : हर्ष महाजन एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा […]

You May Like

Breaking News