सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

कोटखाई में HT लाइन की 8 क्विंटल एसीएसआर तार चोरी का मामला सुलझा, मंडी के 3 आरोपी गिरफ्तार

एप्पल न्यूज़, कोटखाई /शिमला
शिमला पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज एसीएसआर एल्यूमिनियम कंडक्टर तार चोरी के मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला अभियोग संख्या 62/2026, दिनांक 18 जुलाई 2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया था कि विद्युत उपमंडल कोटखाई क्षेत्र में हाई टेंशन (एचटी) लाइन निर्माण कार्य के लिए लाई गई लगभग 8 क्विंटल एसीएसआर एल्यूमिनियम कंडक्टर तार, जिसकी अनुमानित कीमत 2.5 से 3 लाख रुपये थी, 12 और 13 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे।


मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। एएनपीआर और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध वाहनों की पहचान की गई। इसके बाद तकनीकी विश्लेषण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने जिला मंडी में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज (27), निवासी भ्युली जिला मंडी, आकाश (24), निवासी दयारगी, तहसील बल्ह, जिला मंडी तथा राहुल, निवासी भ्युली, जिला मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक पिकअप वाहन तथा 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को माननीय एसीजेएम ठियोग की अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों का किसी अन्य चोरी की वारदात से भी संबंध है या नहीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल का इतिहास, अर्थव्यवस्था, बोलियां, राजनीति और व्यंजन छठी से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में होेंगे शामिल- रोहित ठाकुर

Fri Jul 31 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में छठी से आठवीं कक्षा की पुस्तकों में बदलाव एवं सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इन पुस्तकों में हिमाचल प्रदेश से संबंधित भौगोलिक, सामाजिक, ऐतिहासिक, लोक सांस्कृतिक मूल्यों, अर्थ-व्यवस्था और राजनीति आदि महत्त्वपूर्ण मुद्दों […]

You May Like

Breaking News