हिमाचल में पंचायत चौकीदारों को मिला दैनिक भोगी का दर्जा, यूनियन ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह का जताया आभार

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत चौकीदारों को दैनिक भोगी (डेली वेज) बनाए जाने के निर्णय का पंचायत चौकीदार यूनियन ने स्वागत किया है। इस निर्णय पर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और लंबे समय से लंबित मांग पूरी करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने पंचायती राज विभाग के सचिव को भी सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।


यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत चौकीदार लंबे समय से अपने अधिकारों और बेहतर सेवा शर्तों की मांग कर रहे थे। राज्य सरकार द्वारा उन्हें दैनिक भोगी का दर्जा दिए जाने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और उन्हें आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भी आभार जताया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद को भी सम्मानित किया गया।


इस मौके पर मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंचायत चौकीदार ग्रामीण व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और वर्षों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी लंबे समय से लंबित मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्हें दैनिक भोगी बनाए जाने का निर्णय लिया है, जिससे उन्हें बेहतर कार्य परिस्थितियों के साथ सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कर्मचारी हितों और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। सरकार भविष्य में भी कर्मचारियों और श्रमिक वर्ग के न्यायोचित हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद, पंचायत चौकीदार यूनियन के प्रधान प्रेम वर्धन, महासचिव बलदेव चौहान, उपप्रधान कुलदीप सिंह सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सैंज -लुहरी सड़क पर पुलिस की दबिश, कुमारसैन निवासी की कार से 5 किलो पोस्त बरामद, आरोपी तस्कर गिरफ्तार

Sat Aug 1 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना कुमारसैन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को 5 किलोग्राम पोस्त (पॉपी स्ट्रॉ) के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, अभियोग […]

You May Like

Breaking News