file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हिमाचल की विभागीय परीक्षाएं 26 नवम्बर से होंगी आयोजित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (एमएसएचआईपीए) शिमला के विभागीय परीक्षा बोर्ड के सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि प्रदेश में कार्यरत विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षाओं का आयोजन 26 नवंबर से 4 दिसंबर, 2026 तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वित्तीय प्रशासन पेपर संख्या-1 का आयोजन राजकीय महाविद्यालय संजौली शिमला, राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी में भी किया जाएगा।


परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर, 2026 से शुरू होगी तथा इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्तूबर, 2026 तक मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्वतः बंद हो जाएगी। अभ्यर्थियों द्वारा किए गए आवेदन संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा 24 अक्तूबर, 2026 तक अनुमोदित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि विभागीय परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र अभ्यर्थियों के मानव सम्पदा पोर्टल पर उनके खातों में स्वतः उपलब्ध होंगे। यदि किसी अभ्यर्थी का आवेदन-पत्र अधूरा पाया जाता है तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा।
सचिव ने बताया कि विभागीय परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा परीक्षा की समय-सारणी हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hipashimla.nic.in  पर उपलब्ध है, जहां से अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

सराहन में भाजपा का प्रदर्शन रहा फ्लॉप शो, चिकित्सकों की तैनाती के बाद भी भाजपा कर रही जनता को गुमराह- बृजलाल

Thu Sep 17 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर पूर्व कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता बृजलाल ने कहा कि सराहन में बीते दिनों भाजपा की ओर से किया गया प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप शो साबित हुआ। रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा रामपुर की जनता […]

You May Like

Breaking News