file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हिमाचल में 7 HAS अधिकारियों के तबादले, बच‍ित्तर सिंह SDM जयसिंहपुर और कुलवंत सिंह SDM कूपवी तैनात

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

कई एसडीएम और प्रशासनिक पदों पर नई तैनातियां

कुल्लू में बाबिता धीमान बनीं सहायक आयुक्त, कुपवी में कुलवंत सिंह और चौपाल में हेम चंद वर्मा को मिली नई जिम्मेदारी
एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) के सात अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
अधिसूचना के अनुसार सिद्धार्थ आचार्य (HPAS-2013), जो वर्तमान में तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे थे, को सरकार में अतिरिक्त सचिव (भाषा, कला एवं संस्कृति) नियुक्त किया गया है। इसी तरह रजिंदर कुमार गौतम (HPAS-2022) को उप सचिव (एसएडी) के पद पर तैनाती दी गई है।
संजीव ठाकुर (HPAS-2022), जो वर्तमान में जयसिंहपुर में एसडीओ (सिविल) के पद पर कार्यरत थे, को जिला पर्यटन विकास अधिकारी, कांगड़ा धर्मशाला लगाया गया है। उनके स्थान पर विनय धीमान (HPAS-2008) को कार्मिक विभाग के पूल में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

बच‍ित्तर सिंह (HPAS-2023), जो बलिचौकी में एसडीओ (सिविल) के पद पर तैनात थे, को अब एसडीओ (सिविल) जयसिंहपुर लगाया गया है।
वहीं, बाबिता धीमान (HPAS-2023), जो घुमारवीं में सहायक आयुक्त (राजस्व)-कम-तहसीलदार के पद पर कार्यरत थीं, को सहायक आयुक्त टू उपायुक्त, कुल्लू नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ डॉ. रोहित शर्मा (HPAS-2019), जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू को इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।
रजत चौधरी (HPAS-2025), जो हमीरपुर में सहायक आयुक्त (विकास)-कम-खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, को अब इसी पद पर भोरंज, जिला हमीरपुर में तैनात किया गया है।
इसके अलावा कुलवंत सिंह (HPAS-2026), जो वर्तमान में तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे थे, को एसडीओ (सिविल) कुपवी, जिला शिमला नियुक्त किया गया है। इसके चलते चौपाल के एसडीओ (सिविल) हेम चंद वर्मा को इस पद का अतिरिक्त कार्यभार छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
यह अधिसूचना 14 नवंबर 2026 को मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत के आदेशों से जारी की गई है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News