सब्जी के ट्रक में पंजाब से हिमाचल आये दो पत्रकार कोरोना पॉजिटिव, दोनों पर FIR दर्ज

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रमुख ने बताया कि दो और कोरोना पॉजिटिव केस आने से हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 35 हो गया है ओर इस समय 18 पॉजिटिव केस अस्पतालों में उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि पिछले कल चम्बा और कांगड़ा में दो केस पोसिटिव आये हैं वे दोनों पत्रकार है।

डीजीपी ने बताया कि वे दोनों जालंधर में पंजाब केसरी में कार्य करते हैं। उनमें एक सब एडिटर कांगड़ा के जवाली उपमंडल से व दूसरा चम्बा के भटियात से है जो पहले ही कॉर्नटाइन था। पुलिस प्रमुख ने बताया की वे दोनों सब्जी की गाड़ी में हिमाचल अपने घर आये हैं और इन दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि जो ड्राइवर इन्हें अपनी गाड़ी में लेकर आये उन्हें भी इनके साथ मुलजिम बनाया जाएगा। पुलिस प्रमुख सीता राम मरडी ने इस दौरान आवश्यक सेवाओं में लगे सभी ड्राइवर्ज को चेतावनी दी है की अगर वे अपने साथ किसी को गाड़ी में बिठाकर लाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी, और FIR दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा जो जहां हैं वन्ही रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

साॅलिडेरिटी रिस्पाॅस फंड का नाम बदला, अब होगा एचपी एसडीएमए कोविड-19

Thu Apr 16 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाप्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत आर्थिक योगदान के लिए स्थापित हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड का नाम बदलकर हिमाचल प्रदेश एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड कर दिया है।  आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत स्थापित राज्य कार्यकारिणी समिति और राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने एक बैठक में […]

You May Like