IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार अंतराष्ट्रीय योग दिवस जिला कुल्लू के विभिन्न विकास खंडों में आयोजित किया गया। जिसमें आउटर सिराज के आनी विकास खंड में विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, महिला मंडल,युवा मंडल,द्वारा विश्व योग दिवस मनाया गया।

\"\"

महिला मंडल मुईन ,महिला मंडल कलंगी ,युवा मंडल मुईन सहित विकास खंड आनी के विभिन्न युवा मंडल,महिला मंडल ने विश्व योग दिवस मनाया। इसी कड़ी में नेहरू युवा केंद्र कुल्लू विकास खंड आनी की राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवी हर्षिता सूर्यवंशी ने महिला मंडल मुईन के साथ मिलकर विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके योगा अभ्यास कराया टिप्स बताए और लॉकडॉउन के चलते महिला मंडल की सभी सदस्यों को आई गोट दीक्षा ऐप डाउनलोड करके अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करने की अपील की और नेहरू युवा केंद्र संगठन की कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत वर्णन किया।

इस अवसर पर करोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए मास्क व सामाजिक दूरी का सही तरीके से पालन किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल मुईन की प्रधान टिकमु देवी,महिला मंडल कलांगी की प्रधान अनीता देवी, शारदा,जुमुना, सीता देवी,बबली देवी, प्रेमा देवी, कलावंतू,रूपदस्सी,चंपा , चन्द्रा देवी,सत्य देवी, विजया,अनीता, सचना,रीमा देवी,संजू देवी, चंद्रमणि,रीना, मीना,रीता,सीमा, जय पाल , अजेंद्र ठाकुर, विनय ठाकुर,सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

आदर्श युवा मंडल गाड़ ने मनाया योग दिवस, कई कार्यक्रम आयोजित

Mon Jun 22 , 2020
एप्पल न्यूज़, आनी हर वर्ष 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है इसी उपलक्ष्य में आदर्श युवा मंडल गाड़ ने भी गाँव मे इसे मनाया । जिसमे प्रातः सभी सदस्यों, गांव की महिला मंडल, बजुर्गो ने योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि सुरेश ठाकुर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ने […]

You May Like

Breaking News