file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी स्थापित करने के निर्णय की सराहना की

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़ ब्यूरो
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विभिन्न सरकारी नौकरियों की भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) संचालन हेतु केन्द्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी स्थापित करने के निर्णय की सराहना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एजेंसी द्वारा केन्द्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सभी गैर राजपत्रित भर्तियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह एजेंसी सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों द्वारा विज्ञापित किए जाने वाले पदों के लिए सामान्य योग्यता परीक्षा आयोजित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के इस ऐतिहासिक निर्णय से नौकरी के इच्छुक देश के करोड़ों युवा लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगी और सभी सरकारी नौकरियों के लिए एकल राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित होगी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि यह निर्णय विशेषकर हिमाचल प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए लाभादायक सिद्ध होगा क्योंकि एजंेसी द्वारा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए राज्य के दूर-दराज में भी परीक्षा केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस निर्णय के कार्यान्वयन के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी और इस प्रक्रिया को हिमाचल प्रदेश में भी क्रियान्वित करने के लिए सम्भावनाएं तलाश की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में, सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता की समान शर्तें निर्धारित किए गए विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग भर्ती एजेंसियों द्वारा संचालित की जाने वाली भिन्न-भिन्न परीक्षाओं मेें सम्मिलित होना पड़ता है। उम्मीदवारों को भिन्न-भिन्न भर्ती एजेंसियों को शुल्क का भुगतान और अतिरिक्त व्यय भी करने पड़ते हैं। इस एकल परीक्षा से उम्मीदवारों पर वित्तीय बोझ कम होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

9.61 लाख किसानों को प्राकृतिक खेती के तहत लाया जाएगाः मुख्यमंत्री

Thu Aug 20 , 2020
एप्पल न्यूज़ शिमलामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की निगरानी के लिए गठित उच्च राज्य स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2022 तक प्रदेश के सभी 9.61 लाख किसान परिवारों को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाने के लिए […]

You May Like

Breaking News