file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के राज्य नाट्य दल ने किया कोरोना महामारी से लोगों को जागरूक

2
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। ऐसे में अब सूचना व जनसंपर्क विभाग भी लोगों को महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए मैदान में उतर आया है। सूचना व जनसंपर्क विभाग के राज्य नाट्य दल ने शिमला शहर के विभिन्न जगहों पर कोरोना से बचाव पर आधारित पोस्टर और ऑडियो के माध्यम से प्रसार कर रहा है। इस दौरन लोगों को बताया जा रहा है कि यदि कोरोना से बचना है तो उन्हें कोविड नियमों का पालन करना होगा। लोगों मास्क को सही ढंग से लगाने के लिए, समाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही समय-समय पर अपने हाथों को साफ करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

\"\"

जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश भर में लोगो को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और सोशल डिस्टेंसिंग ओर कोरोना नियमो का पालन करने की अपील की जा रही है। खास कर भीड़ वाले इलाकों में लोगो को जागरूक किया जा रहा है और कोरोना नियमों को अपनी आदत में ढालने के लिए बताया जा रहा है ताकि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को रोका जा सकें।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रदेश में कोरोना पाॅजिटिव मामलों की दर 6.5 %, बुखार, खांसी, जुकाम या सांस की समस्या पर हेल्पलाइन नम्बर 104 पर करें सम्पर्क

Fri Nov 20 , 2020
प्रदेश सरकार कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक निवारक एवं उपचारात्मक कदम उठा रही हैःस्वास्थ्य सचिव एप्पल न्यूज़, शिमला कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार सभी आवश्यक निवारक एवं उपचारात्मक कदम उठा रही है और अब प्रदेश में जांच क्षमता बढ़ाई गई है। प्रदेश में अब […]

You May Like

Breaking News