IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राजगढ़ में पिकअप हादसा, 2 भाईयों समेत 3 की मौत

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सिरमौर

सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यशवंतनगर- नेरीपुल मार्ग पर दोपहर करीब 1:30 बजे एक बोलेरो पिकअप के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दो सगे भाई भी शामिल है।  
बोलेरो पिकअप (एचपी 63-1999) शीलाबाग के समीप शलेच  कैंची के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राजगढ़ डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि गाड़ी सोलन से ठियोग जा रही थी। श्लेच कैंची के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो सगे भाइयों सहित एक अन्‍य व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 34 वर्षीय राकेश व 40 वर्षीय राजेश  पुत्र चेतराम निवासी बझाशडा तहसील ठियोग( शिमला) के तौर पर की गई है। भाइयो ने  मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा 40 वर्षीय हरिवल्‍लभ शर्मा की भी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल भिजवाए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिवार को  सौंपे जाएगे।डीएसपी ने कहा कि मृतकों की पहचान के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है।    

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में एक हजार कलाकारों का पंजीकरण, आप छूट गए हैं तो करें आवेदन

Tue Jul 7 , 2020
अप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के कलाकारों को अब एक ही मंच पर एक साथ पहचान मिलेगी। किसी भी कार्यक्रम, मेले, त्यौहार और अन्य समारोह के लिए किसी कलाकार को खोजना बेहद ही आसान हो जाएगा। इसके लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश ने उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रदेश […]

You May Like

Breaking News