file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

बर्फबारी की चेतावनी- 2 दिन तक किन्नौर के ऊंचे क्षेत्रों में जाने पर प्रशासन ने लगाई रोक

6
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने किन्नौर जिला वासियों और यहां आने वालें पर्यटकों से आग्रह किया है कि जिले में आगामी 2 दिनों में बर्फबारी की चेतावनी के दृष्टिगत ऊंचाई वाले स्थलों पर न जाएं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जिले में आगामी 2 दिनों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है तथा जिले के लिए यैलो-अलर्ट जारी किया है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बर्फबारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है तथा विभिन्न विभागों के सभी दल मुस्तैदी से कार्य कर रहें हैं। जिले में गत दिनों में हुई बर्फबारी के बावजूद बिजली, पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। गत दिनों जिले में हुई बर्फबारी के कारण बंद हुए अधिकतर मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण, विद्युत, सिंचाई एवं जल-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बर्फबारी से निपटने के लिए तैयार रहें, ताकि जिले के लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Share from A4appleNews:

Next Post

मजबूर और बौखलाए हुए प्रदेश अध्यक्ष है कुलदीप राठौर : कश्यप

Tue Jan 5 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर मजबूर एवं बौखलाए हुए हैं।उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस को अपनी करारी हार दिख रही है इसलिए कांग्रेस नेताओं को समझ नहीं आ रहा कि क्या बयानबाजी करनी […]

You May Like

Breaking News