IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

HPTDC का टर्नओवर पहुंचा 107 करोड़, अब सभी होटलों के लिए सिविल सप्लाई कारपोरेशन करेगा “राशन खरीद”, करोड़ों बचेंगे- बाली

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि HPTDC ने वर्तमान सरकार के समय बीते अढ़ाई साल में हाईएस्ट टर्नओवर रिकॉर्ड किया है। जो इस वार्ड में 107 करोड़ पहुंचाकर इतिहास बनाया है।
अब तक के इतिहास में 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं हुआ था। जब सरकार बनी तो 78 करोड़ टर्नओवर था लेकिन सत्ता में आते ही बीते तीन साल में सीमित संसाधनों में ही 100 करोड़ फिर 109 करोड़ और अब 107 करोड़ पहुंचाया है।

जिसमें कर्मचारियों का सबसे बड़ा योगदान रहा है क्योंकि अतिथि देवी भवा के स्लोगन के साथ कार्य किया गया।


पूर्व सरकार के समय पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने 2016 से ग्रेच्युटी पेंडिंग थी। जिसकी एवज में 41 करोड़ रुपए वर्तमान सरकार के समय कर्मचारियों को दिया वह भी बिना सरकारी मदद के।
बाली ने कहा कि आय बढ़ाने के बाद खर्चों को कम किया गया। मेंटेनेंस के लिए सरकार ने कहा कि ADB से पैसा मिलते ही 300 करोड़ रुपए खर्च करने को प्रदान किया जाएगा। होटलों की मेंटेनेंस का कार्य पूरा होते ही टर्नओवर 300 करोड़ के पार पहुंच जाएगा।
आरएस बाली ने कहा कि HPTDC और सिविल सप्लाई के प्रबंधकों के मध्य एक CBU यानी सेंट्रल बाइंग यूनिट बनाने के करीब 30 से 40 करोड़ सालाना की राशन खरीद के लिए समझौता किया जा रहा है। अब इसे प्रदेश के सभी टूरिज्म होटलों के लिए एक साथ केंद्रीय स्तर पर खरीदा जाएगा। जबकि वर्तमान में सभी होटल अपने स्तर पर खरीद कर रहे थे।
एग्रीमेंट के अनुसार करीब 25 करोड़ की खरीद सिविल सप्लाई के माध्यम से की जाएगी। सिविल सप्लाई ऑर्डर को सभी होटलों में उपलब्ध करवाएगा। निगम डेढ़ माह के भीतर पेमेंट भी कर देगा।

इससे निगम को करोड़ों रुपए बचने की उम्मीद है जिसे होटलों और कर्मचारियों पर खर्च किया जाएगा।

प्रदेश सरकार की तरफ से अढ़ाई साल में एक रुपया भी ग्रांट नहीं आई है। सारा कार्य अपने बूते कर रही है।

बाली ने कहा कि सरकार अनुमति दे तो निगम खुद फाइव स्टार होटल बनाने में सक्षम है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने SDRF को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दी बधाई

Sat Apr 26 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एनडीआरएफ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एसडीआरएफ, सीएसआरआर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को बधाई दी है।मुख्यमंत्री ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल […]

You May Like

Breaking News