IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

मंडी से MP रामस्वरूप शर्मा के निधन पर हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही वीरवार तक स्थगित

4
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा दुख प्रकट किया है और कहा है कि जब उन्हें यह समाचार मिला तो सुन कर विश्वास नहीं हुआ क्योंकि दिन पहले ही कुछ दिन पहले ही रामस्वरूप शर्मा के साथ बातचीत हुई थी।

रामस्वरूप शर्मा के निधन से जंहा परिवार को बड़ी क्षति हुई है वंही पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।इतना जरूर है कि कुछ दिनों से राम स्वरूप शर्मा शारिरिक रूप से थोड़े कमजोर हो गए थे।

वन्ही सदन में शोक उदगार प्रस्तुत।किया गया जिसमें पक्ष विपक्ष के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि
मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर सदन में शिकोदगार प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में 16 वी लोकसभा का चुनाव लड़ा ओर वो संसद बने। 2019 में वे फिर से सांसद बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब यह सूचना प्राप्त हुई तो इस पर विस्वास नही किया जा सकता था। सरलता सहजता लोगों के बीच मे रहना उनकी खासियत थी। कहीं ऐसा आभास नही था कि वह इतनी जल्दी छोड़ देगें। इसके बाद सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी गई है।

वन्ही विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रामस्वरूप का इस तरह जाना बहुत दुःख दाई है। इससे पार्टी व प्रदेश की जनता के लिए बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति नही की जा सकती है।

गौरतलब है कि सांसद राम स्वरूप का आज सुबह दिल्ली उनके निवास स्थान पर फंदे पर लटका हुआ शव मिला है जबकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऊना के मैढ़ी मेले में सख़्ती से लागू होगी SOP, पंजाब के CM से करेंगे बात- जयराम

Wed Mar 17 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला देश और हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले दोबारा से बढ़ने लगे है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वेक्सीनेशन को बढ़ाने, व […]

You May Like

Breaking News