खनाग के समीप अज्ञात JCB दुर्घटनाग्रस्त, ऑपरेटर व मालिक का पता नहीं-पुलिस छानबीन में जुटी

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

नेशनल हाइवे 305 पर खनाग के समीप एक जेसीबी मशीन पहाड़ी से नीचे लुढ़क गयी। जिससे कि मशीन को भारी नुकसान पहुंचा है।
घटना की सूचना मिलते ही आनी पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हो गयी है।


पुलिस थाना आनी के थाना प्रभारी चिंत राम के अनुसार घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।
जिसकी जानकारी मंगलवार सुबह यहां से गुज़रते लोगों ने पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने पर वहां कोई भी मौजूद नहीं है।
जबकि जेसीबी मशीन के मालिक की भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है

Share from A4appleNews:

Next Post

सेब की एक्सपायरी डेट व प्रतिबंधित दवाओं के खुलेआम बिकने पर वामपंथियों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल

Tue Jun 22 , 2021
निरमंड में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह द्वारा असंवैधानिक टिपणी करने का लगाया आरोप एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर जल शक्ति, राजस्व, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्रसिंह ठाकुर पर रामपुर व् निरमंड प्रवास के दौरान वामपंथियों को ले कर टिप्पणी करने का माकपाइयों ने आरोप लगाया है। उन का आरोप हैकि […]

You May Like

Breaking News