IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

आशीर्वाद यात्रा में हुई 22 जनसभाएं और 157 स्वागत कार्यक्रमों में 1,02,510 कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, नए जोश व उत्साह का हुआ संचार- कश्यप

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

हिमाचल के इतिहास में पहली बार जब कोई जनसभा सुबह 4 बजे तक चली
• इस यात्रा ने प्रदेश में 43 विधानसभा क्षेत्रों 4 संसदीय क्षेत्रों, 8 राजस्व जिलों से होते हुए 630 कि0मी0 की दुरी तय की
• यात्रा शुरू होने से लेकर समापन तक कुल 184 कार्यक्रम हुए

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में विस्तार करते हुए 43 नए मंत्री बनाए। जिसमें 11 महिलाएं 27 ओ0बी0सी0 तथा 12 अनु0जाति समुदाय के सांसदो को मंत्री बनाया गया।
उन्होंने कहा को यह देश का आज तक का सबसे युवा मंत्रीमण्डल है। हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को केन्द्रीय मंत्री बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल का मान बढ़ाया है। इसके लिए हम उनके धन्यवादी है।


उन्होंने कहा कि जो विभाग अनुराग ठाकुर को दिया गया है आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी , लालकृष्ण अडवाणी , प्रमोद महाजन , सुषमा स्वराज , अरूण जेटली जैसे प्रमुख नेता इस विभाग के मंत्री रहे है ।
कश्यप के कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार की गई। इस यात्रा में माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर होटल पीटरहाॅफ में सम्मिलत हुए व स्वागत किया व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट पालमपुर में यात्रा का स्वागत किया। प्रो0 प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर में यात्रा का स्वागत किया।

यह यात्रा 19 अगस्त, 2021 से 23 अगस्त, 2021 तक लगातार 5 दिनों तक चली। अंतिम कार्यक्रम 24 अगस्त, 2021 को प्रातः 3ः45 बजे ऊना के मैहतपुर क्षेत्र में हुआ, टॉइस यात्रा की 6 दिन का भी माना जा सकता है। हिमाचल के इतिहास में पहली बार जब कोई जनसभा सुबह 4 बजे तक चली।

इस यात्रा में बुजुर्ग, युवा, बहने, बच्चों ने 5-5 घंटे तक इंतजार किया और केन्द्रीय मंत्री का ज़ोरदार स्वागत भी किया। इस यात्राने प्रदेश में 43 विधानसभा क्षेत्रों 4 संसदीय क्षेत्रों, 8 राजस्व जिलों से होते हुए 630 कि0मी0 की दुरी तय की।

पहले इस यात्रा के 84 प्रस्तावित कार्यक्रम थे लेकिन यात्रा शुरू होने से लेकर समापन तक कुल 184 कार्यक्रम, 157 स्वागत और 22 जन सभाएं हुए जिनमें 1,02,510 कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से यह कार्यक्रम 55 लाख से अधिक लोगों ने देखा।
इस ऐतिहासिक यात्रा में सभी मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, 2017 के प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों एवं जिलों में इस यात्रा का स्वागत किया। बरसात का मौसम होने व भारी बारिश होने के बावजूद भी इस यात्रा में कोई बाधा नहीं आई। कार्यकर्ताओं के जोश में कोई कमी नहीं आई।
उन्होंने बताया कि हर जगह यात्रा का स्वागत पारम्परिक ढंग, ढोल-नगाड़ो, आतिशबाजी, फूल मालाएं, पुष्पवर्षा, मिठाईयां बांटकर तथा पारम्परिक वेशभूषा में किया गया। हर जगह केन्द्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
कश्यप ने कहा कि सभी लोगों में केन्द्रीय मंत्री के साथ सैल्फी लेने को लेकर उत्सुकता दिखी और जिसमें मंत्री जी ने भरपूर सहयोग भी किया। 
उन्होंने कहा की अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की कला एवं संस्कृति का प्रचार किया और उसका संरक्षण कैसे किया जाए इसके लिए योजना बनाने की बात कही और लोकल वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करने की बड़ी बात कही।
केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल को देवभूमि, वीरभूमि से खेल भूमि बनाने का संकल्प लिया और इस आशीर्वाद यात्रा से कार्यकर्ताओं में नए जोश एवं उत्साह का संचार हुआ।

Share from A4appleNews:

Next Post

लाहुली समृद्ध संस्कृति से प्रभावित हुए राज्यपाल आर्लेकर, पारम्परिक परिधान में स्वागत, ताबो और की-गोम्पा का दौरा भी किया

Fri Aug 27 , 2021
एप्पल न्यूज़, काज़ा राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि राज्य के जनजातीय क्षेत्रों की संस्कृति, परम्पराएं और रीति-रिवाज़ समृद्ध है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि यहां के लोगों ने अपनी इस पहचान को कायम रखा है। उन्होंने कहा कि वह यहां कि संस्कृति से प्रभावित हुए हैं। राज्यपाल आज […]

You May Like

Breaking News