CM ने शिमला में इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो-2021 का उद्घाटन किया

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पीएचडी चैम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित शिमला में लिफ्ट के समीप कार पार्किंग एवं कमर्शियल परिसर में इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो-2021 का उद्घाटन किया।

जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का दौरा किया और इस दौरान उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए उद्योगपतियों के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां उत्पादों को लोकप्रिय बनाने और उत्पादों को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को उनके घरों के समीप सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्राप्त करने का अवसर भी मिलता है।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की रखी अधारशिला, 110 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाएं के शिलान्यास व उद्घाटन भी किए

Thu Sep 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, सोलन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन से सोलन विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 110 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के भवन की आधारशिला रखी, जिसका निर्माण 90.33 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत दंघील […]

You May Like

Breaking News