तीसरी मंजिल की छत से गिरकर कामगर की दर्दनाक मौत, कैंटीन व्यवस्था न होने के चलते छत पर खाना खाने को मजबूर ‘कामगार’

एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन बद्दी

बद्दी के भटोली कलां स्थित फेवीकोल बनाने वाली पीडीलाईट कंपनी में एक तीन मंजिला भवन की छत से गिरने से कामगार की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक कामगार मध्य प्रदेश के जिला दमोही के मडियाद गांव का रहने वाला था। पुलिस ने कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
भटोली कलां स्थित पीडीलाईट कंपनी में कामगार तीसरी मंजिल की छत पर खाना खा रहे थे। कामगारों का कहना है कि कैंटीन में मात्र दो ही टेबल होने के कारण कामगारों को मजबूरन छत पर खाना खाना पड़ता है।

आज सुबह तकरीबन 9 बजे सभी लोग खाना खाने के बाद वापस लौट गए थे लकिन कामगार कमलेश विश्वकर्मा (30) पुत्र घसीटा राम छत पर ही खाना खा रहा था। अचानक वह छत पर से गिर गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।
भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री राजू भारद्वाज ने कंपनी संचालकों से मृतक कामगार के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही कैंटीन में कामगारो को बैठने की उचित व्यवस्था की जाए जिससे कामगारों को खाना खाने के लिए छत पर न जाना पड़े।
एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कामगार तीन माह पूर्व ही अपने गांव से बद्दी आया था। बद्दी में अपनी मां के साथ रहता था। पुलिस ने कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलुओं पर इसकी जांच कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने BJP अध्यक्ष JP नड्डा को दी 61वें जन्मदिन की बधाई

Thu Dec 2 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उनके 61वें जन्मदिन पर दूरभाष के माध्यम से बधाई दी है। जय राम ठाकुर ने उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी को प्रेरक नेतृत्व प्रदान करने और […]

You May Like

Breaking News