IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शिमला में हिमाचल दिवस कार्यक्रम को लेकर ADM कंवल ने की बैठक, बताए क्या होंगे कार्यक्रम

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित 15 अप्रैल हिमाचल दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) सचिन कंवल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आकर्षक परेड के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव, प्रदेश की समृद्ध संस्कृति तथा नशा मुक्त समाज का संदेश इन कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण होंगे।


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग जिला शिमला के कलाकार जहां स्किट प्रस्तुत करेंगे वहीं सेंट एडवर्ड स्कूल, तारा हॉल स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर एवं छोटा शिमला द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में सहायक आयुक्त डॉ. पूनम, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, उप-निदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा, सेंट एडवर्ड स्कूल के संगीत शिक्षक राजेश वर्मा उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने पांवटा साहिब में 214 करोड़ की विकास योजनाओं के उदघाटन- शिलान्यास किए, राजपुरा व खण्डनवाला बनाई नई उप-तहसीलें

Mon Apr 4 , 2022
ग्राम पंचायत अजोली में पीएचसी व भरली गांव में अटल आदर्श विद्यालय खोलने व सीएचसी राजपुर को 50 बिस्तर क्षमता का करने की घोषणा एप्पल न्यूज़, पांवटा साहिब मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के भरली में 214 करोड़ रुपये से अधिक लागत की […]

You May Like

Breaking News