file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

आनी निरमण्ड में भाजपा  महिला मोर्चा की महिलाओं ने छेड़ा “चलें बूथ की ओर” कार्यक्रम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा मण्डल आनी द्वारा इन दिनों पूरे विधानसभा क्षेत्र में”चलें बूथ की ओर.बढ़ें जीत की ओर”अभियान छेड़ा गया है।

महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्षा अंजना भारती ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा शासित सरकार ने आम लोगों के के हितों को ध्यान में रखते हुए क़ई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं.जिनके बारे में क़ई ग्रामीण लोगों को अभी तक व्यापक प्रचार के अभाव में कोई जानकारी नहीं है।

हालांकि वर्तमान समय में अधिकतर लोग सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं और विकास की गति को भी बढ़ता देख रहे हैं। अंजना भारती ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा मंडल आनी ने यह निर्णय लिया है कि “चलें बूथ की

ओर. बढ़ें जीत की ओर” अभियान छेड़कर हर.लोगों को सरकार की लाभकारी योजनाओं से रूबरू करवाया जाए और उनसे फ़ीड बैक भी लिया जाए।

इसी कड़ी में महिला मोर्चा की महिलाओं ने निरमण्ड खण्ड के तहत ग्राम केंद्र जाओं में एक बैठक आयोजित की.जिसमें स्थानीय गांव की महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्षा अंजना भारती ने बताया कि उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बताया कि अभी हाल ही केबिनेट  बैठक में सरकार ने 125 यूनिट तक घरेलू बिजली फ्री है.जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी का बिल भी माफ किया गया है।

वहीं सरकार ने एक और महत्वपूर्ण फैसले में महिलाओं को बस किराये में  50 प्रतिशत तक की छूट दी है जिससे महिलाओं  में उत्साहवर्धन हुआ है।

अंजना भारती ने इन सभी फैसलों के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला उथान के लिए कृत संकल्प  है।

इस मौके पर महिला मोर्चा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमला वर्मा. प्रधान चायल एवं महिला मोर्चा सचिव सुषमा कटोच. प्रवक्ता निशा ठाकुर तथा पँचायत सदस्य रीना सहित  महिला मोर्चा की अन्य क़ई सदस्य  उपस्थित  रहीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने दून के चंडी को 97.54 करोड़ की योजनाएँ दी, चंडी में कॉलेज, कृष्णगढ़ को तहसील व जाड़ला में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की घोषणा

Sat Jun 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, दून सोलन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिला की दून विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत चंडी में लगभग 98 करोड़ रुपए की 16 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान दून विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 41.71 करोड़ रुपए की […]

You May Like

Breaking News