file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

मंडी में कुटाहची के किसानों को दिए प्राकृतिक खेती के टिप्स

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा ) जिला मंडी के सौजन्य से प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रेफल पंचायत के कुटाहची गांव में बुधवार को सम्पन हुआ।

इस शिविर में कृषि विभाग से आए तकनीकी सहायक प्रबंधकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती और इसके घटकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक तकनीकी प्रबंधक सुमेधा और
सौरभ वालिया ने किसानों को बीजामृत,जीवामृत,अग्नि अस्त्र, ब्रह्मास्त्र, घन जीवामृत,कडू अस्त्र और दशपर्णि अर्क के बारे में जानकारी और इनके निर्माण की विधि मौके पर बताई।

तकनीकी विशेषज्ञों ने किसानों को अपनी मिट्टी के सरक्षंण और सवर्धन को लेकर टिप्स दिए।

इस अवसर पर पंचायत के उप प्रधान दुर्गा दास, जीत कुमार, प्राकृतिक खेती कर रहे किसान वेद प्रकाश, दिनेश कुमार, ठाकर दास, पंचायत की पूर्व वार्ड सदस्य प्रोमिला ठाकुर, वार्ड पंच नीलू और निहाल सिंह उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ हिमाचल राज्य कर एवं आबकारी विभाग का मेगा जागरुकता कार्यक्रम, 38 स्थानों पर 4400 व्यापारियों ने लिया भाग

Thu Sep 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आम व्यापारियों, उद्यमियों, उद्योगपतियों और अन्य हितधारकों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए आज एक प्रदेशव्यापी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। विभाग के सभी 13 राजस्व जिलों […]

You May Like

Breaking News