file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समारोह में लिया भाग, भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा के बने साक्षी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू के ढालपुर मैदान में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की रथ यात्रा में भाग लिया।
इस अवसर पर ढालपुर मैदान में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ के बीच प्रधानमंत्री ने भगवान रघुनाथ को नमन किया।

प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया तथा कुल्लू जिले के कोने-कोने से आए देवी-देवताओं की सुंदर पालकियों के साथ निकली भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा के साक्षी बनें।
यह पहला अवसर था जब भारत के किसी प्रधानमंत्री ने कुल्लू के अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लिया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर और सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में शामिल हुए।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल ने किया अंतर्राष्ट्रीय लोकनृत्य उत्सव कुल्लू दशहरा-2022 का शुभारंभ

Thu Oct 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, कुल्लू राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शाम कुल्लू के प्रसिद्ध लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में दीप प्रज्जवलन के साथ अंतर्राष्ट्रीय लोकनृत्य उत्सव कुल्लू दशहरा-2022 का विधिवत शुभारंभ किया।  इस अवसर पर लोगों को दशहरा उत्सव की बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि कुल्लू के अंतर्राष्ट्रीय दशहरा […]

You May Like

Breaking News