file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

वाह- GMSS आनी के अंडर-14 होनहार राष्ट्रीय स्तर पर भोपाल में लोकनृत्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता में करेंगे हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व, एकल गान में रोहित चौधरी ने राज्य में प्रथम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

आनी स्थित राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय आनी के अंडर-14 के होनहारों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा  का प्रदर्शन ऐतिहासिक चौगान मैदान में किया। शनिवार को राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के आगाज चंबा के चौगान में किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ के उपरांत प्रतियोगिता का संचालन किया गया  जिसमें राज्य स्तर पर राजकीय आदर्श जमा दो आनी के होनहारों ने राज्य स्तर पर लोकनृत्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया। बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए राज्य स्तर के  निर्णायक मंडल ने आदर्श विद्यालय आनी की लोकनृत्य सांस्कृतिक टीम का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया। 

राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन दिसंबर माह में मध्यप्रदेश के भोपाल में किया जाएगा। आदर्श विद्यालय आनी के अंडर-14 के लोकनृत्य सांस्कृतिक दल हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व  भोपाल में करेगा। आदर्श विद्यालय आनी के अंडर-14 के होनहारों  का विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन ने गर्मजोशी  से जश्न के साथ स्वागत किया।

चंबा के चौगान में चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में 11 जिलों के 364 छात्र-छात्राएं भाग ने भाग लिया। एकल गान में राज्य स्तर पर रोहित चौधरी ने प्रथम स्थान पाया लोक नृत्य प्रतियोगिता में  आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

आदर्श विद्यालय आनी के प्रधानाचार्य  अमर चंद चौहान ने विजेता विद्यार्थियों को जीवन में कठिन परिश्रम करने की नसीहत दी और बहेतर परिणाम देने के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की बहुत आवश्यकता है। कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है। बिना परिश्रम किए जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता।

समय चक्र तेजी से बदल रहा है इसलिए जरूरी है कि युवा बदलते समय की मांग के अनुसार स्वयं में नई स्किल्स उत्पन करें और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।

इस कामयावी को हासिल  करने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों तथा गैर शिक्षको भरपूर सहयोग मिलता रहा। राज्य स्तर पर अवल आने पर विद्यालय के सभी शिक्षक अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा करती हैं खरीद फरोख्त की राजनीति, राजीव शुक्ला ने कांग्रेस प्रत्याशीयों को दिए एकजुट रहने के निर्देश- अनिरुद्ध सिंह

Tue Nov 22 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल चुनावों के नतीजे 8 दिसम्बर को आएंगे. कांग्रेस पार्टी जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रही है लेकिन दूसरी तरफ वह बीजेपी से घबराई हुई है। इसी को मध्य नजर रखते हुए कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने सभी 68 प्रत्याशियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करके […]

You May Like

Breaking News