file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

NJHPS निक्षय मित्र बनकर निचार ब्लॉक के 30 टीबी रोगियों को प्रति माह देगा पोषण आहार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

भारतवर्ष में 17 सितंबर को टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र पहल का शुभारम्भ किया गया था । इस पहल का मुख्य उद्देश्य सभी क्षय रोगियों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करना है ताकि उनका शीघ्र इलाज हो सके।

हिमाचल प्रदेश में इस अभियान का शुभारम्भ राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांगला, जिला किन्नौर में किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत सामुदायिक सहभागिता के साथ-साथ सामाजिक दायित्व को भी इस कार्यक्रम में शामिल करने के लिए कहा गया था ।

इसके तहत एसजेवीएन प्रबंधन द्वारा नाथपा झाकडी हाइड्रो पॉवर स्टेशन को जिला किन्नौर के निचार ब्लॉक के 30 टीबी रोगियों को प्रति माह पोषण आहार देने के लिए सहमति
प्रदान की गई।
इस कड़ी में सोमवार को जिला किन्नौर के टी. बी. अधिकारी
डॉ सुधीर नेगी व आर. एस. राणा वरि. प्रबन्धक सीएसआर एनजेएचपीएस झाकडी द्वारा 30 टीबी रोगियों को पोषण आहार का प्रथम माह का वितरण एसजेवीएन फाउंडेशन एनजेएचपीएस के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय भाबानगर में किया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

80 फीसदी छात्रों के फेल होने के बाद विश्व विद्यालय में छात्र संगठनों के प्रदर्शन जारी, ABVP ने की निशुल्क पेपर रि- चैकिंग की मांग

Tue Nov 29 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विवि ने करीब पांच माह बाद यूजी का रिजल्ट घोषित किया लेकिन इस परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न कालेजों के 80 फीसदी छात्र फेल हो गए। जिसके बाद छात्र संगठन विश्व विद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र हो गए है। छात्रों का आरोप है कि इस […]

You May Like

Breaking News