file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य सिंह ने किया आश्वस्त- “जो कहा है कर के दिखाएंगे, हर वादा पूरा करेगी कांग्रेस सरकार, जयराम जी सब्र रखें- “अभी तो आपने सरकारी आवास भी खाली नहीं किया”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
दिल्ली से लौटने के बाद शिमला में कांग्रेस महासचिव और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह हमेशा टू-वे कम्युनिकेशन में विश्वास रखते हैं। जिसकी शुरुआत सीएम सुक्खू ने कर दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जो मैनडेट जनता ने कांग्रेस पर जताया है उसके लिए सरकार और प्रशासन तैयार है।
उन्होंने अपनी कर्म भूमि शिमला ग्रामीण की जनता का आभार जताया कि 13 हजार से ज्यादा मतों से निर्वाचित कर विधानसभा भेजा। उनसे कुए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। ग्रामीण से 5 साल में 5000 युवाओं को को रोजगार दिया जाएगा। साथ ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। बीते 5 साल में 100 करोड़ के काम हुए अब अपनी सरकार में 5 गुणा ज्यादा काम किए जाएंगे।


सरकार मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को पूरा किया जाएगा। हर महिला को 1500 रुपये, 680 करोड़ का आर्थिक पैकेज युवाओं के लिए सहित आश्वासन दिया है कि 10 गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
राहुल गांधी ने भी संगठन और सरकार को तालमेल से कम करने की बात कही है। महायुद्ध तो अभी आना है जो 2024 के लोकसभा चुनाव हैं। इसे भी जीतना है और इसके लिए हम तैयार हैं।
साथ ही कहा कि शिमला जिला में 8 में से 7 सीटें जीतकर जता दिया कि बागवानों के साथ जो अनदेखी पूर्व सरकार ने की थी, उसका परिणाम और नाराजगी से कांग्रेस जीती। उन्होंने शिमला वासियों के आभार जताया और कहा कि मिलकर आगे बढ़ेंगे। हम सभी विधायक मिलकर समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करेंगे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज प्रदेश की गम्भीर वित्तीय स्थिति सबके समक्ष है। पूर्व सरकार ने रिसोर्स मोबिलाइजेशन की ओर ध्यान नहीं दिया। अब हम सरकार में हैं तो रिसोर्सिज को जनरेट कर आय के संसाधनों को मजबूत किया जाएगा।
इसके लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर कार्य करना होगा। पीएम मोदी ने कहा था कि हिमाचल मेरा दूसरा घर हूं तो वह रिश्ते बरकरार रहने चहिए।
उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से बड़ा दिल दिखाने का आग्रह किया। अटल ने कहा था भले ही पार्टी अलग है लेकिन वीरभद्र मेरे मित्र हैं। ऐसा ही रिश्ता केंद्र और राज्य का होना चाहिए।
5 साल सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सभी प्रदेश के विकास में सहयोग देंगे।
“सर्वत्र हिमाचल के सर्वत्र विकास” नारे के साथ हिमाचल आगे बढ़ेगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जो वादे किए हैं पूरे किए जाएंगे। अभी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है। होगा जरूर लेकिन कब होगा यह सीएम ही बता सकते हैं।
वहीं एक अन्य सवाल पर कहा कि भगवंत मान अपना राज्य संभाले हमारी चिंता न करें। उनसे सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं। जयराम ठाकुर कहते थे विक्रमादित्य सिंह जल्दी में हैअभी तो सरकारी आवास भी नहीं छोड़ा। इतनी जल्दी टिका टिप्पणी न करें, थोड़ा संयम रखें।
राहुल गांधी भी शपथ में यात्रा छोड़कर आए थे, और हम सभी विधायक भी उनके साथ गए तो गलत क्या किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

MP इंदु गोस्वामी ने राज्यसभा में उठाया शिमला शहर की जल आपूर्ति योजना पर सवाल

Tue Dec 20 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला/दिल्लीकेन्द्रीय शहरी आवास मन्त्री कौशल किशोर ने राज्य सभा सदस्य इंदु बाला गोस्वामी को  राज्य सभा में एक अतारांकित प्रश्न के उतर में बताया कि शिमला शहर की जल आपूर्ति योजना के लिए बिश्व बैंक ने 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वितीय सहायता मंजूर की है। उन्होंने कहा की यह […]

You May Like

Breaking News