NPSEA अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा-पहली कैबिनेट में OPS बहाली का वादा होगा पूरा, CM ने दिया पूरा आश्वासन

एप्पल न्यूज़, शिमला

बुधवार को राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ के साथ बैठक की। इस बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर चर्चा हुई दोनों पक्षों ने अपनी बातें दूसरे के सामने रखी।

बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का वादा किया है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार पर पूरा भरोसा है. प्रदीप ठाकुर ने कहा कि एनपीएस से प्रदेश को नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि वे सरकार के वादे से पूरी तरह आश्वस्त हैं।

हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस तरह के फैसले रहे हैं, उससे प्रदेश भर के लोगों में खुशी का माहौल है।

प्रदीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तुलना बॉलीवुड फिल्म नायक के अनिल कपूर से की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के एक के बाद एक आ रहे फैसले सभी लोगों को अचंभित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन कर्मचारी संघ पूरी तरह सरकार पर भरोसा करता है. पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली होगी।

उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट के दिन कर्मचारी संघ के कर्मचारी ढोल नगाड़ों के साथ कैबिनेट में आभार व्यक्त करने के लिए पहुंचेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

RHPS बायल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 66 यूनिट रक्त किया एकत्र

Thu Dec 29 , 2022
एप्पल न्यूज़, बायल निरमण्ड रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन बायल के तत्वाधान में बुधवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी (परियोजना चिकित्सालय) विवेक आनन्द सुरोन ने किया।इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत किया गये। इस मौके पर परियोजना के […]

You May Like

Breaking News