IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच की प्रनीता शर्मा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत 

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़ शिमला

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाडी ने मंच का विस्तार करते हुए हिमाचल प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर शिमला निवासी प्रनीता शर्मा को मनोनीत किया है।

यह मनोनयन मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार जेमिनी, राष्ट्रीय महामंत्री हरिकिशन शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदिरा देवी तिवाड़ी की अनुशंसा से किया है।

प्रनीता शर्मा संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ के मंच सदस्य बनाने, कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत है। आप का कार्यक्षेत्र संपूर्ण हिमाचल प्रदेश रहेगा।

आपका का कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक रहेगा। आशा है,आप के नेतृत्व में संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ के मंच सदस्यों की प्रगति होगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

संजय गुप्ता ने राज्य में रोपवे संपर्क को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया

Mon Jan 2 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला संजय गुप्ता ने आज रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन   (आर.टी.डी.सी.) के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक का पदभार संभालने के उपरांत आर.टी.डी.सी. के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि     रोपवे परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण कनेक्टिविटी के […]

You May Like

Breaking News