MC शिमला चुनाव- CM से मिल कनलोग से निर्दलीय प्रत्याशी आशा सूद ने कॉंग्रेस के पक्ष में लिया नाम वापस

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नामांकन वापिस के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू शिमला नगर निगम के एक और प्रत्याशी को कांग्रेस के पक्ष में लाने में सफल रहे।

वार्ड नम्बर 34 कनलोग से निर्दलीय प्रत्याशी आशा सूद ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह से आज यहां भेंट की और कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में अपना नामांकन वापिस ले लिया।
श्रीमती आशा सूद ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में लोगों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि इसलिए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने का निर्णय लिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

MC शिमला चुनाव-5 ने नाम लिया वापस, अब 102 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, जानें किस वार्ड से कौन...!

Sat Apr 22 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला नगर निगम चुनावों के लिए आज नामांकन वापसी के दिन 5 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया। इसके साथ ही अब 102 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। एडीएम राहुल चौहान का कहना है कि चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए गए […]

You May Like

Breaking News