शिमला के शिव बावड़ी मंदिर हादसे में सर्च ऑपरेशन पूरा, घटनास्थल से सभी 20 शव बरामद-SP शिमला

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
14 अगस्त को शिमला के समर हिल में हुई बादल फटने की घटना में दबे सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना में 20 लोग दब गए थे आज सर्च ऑपरेशन के 11वें दिन तीन लोगों के शव बरामद किए जिसके साथ ही सर्च ऑपरेशन पुरा हो चुका है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने सर्च ऑपरेशन के पुरा होने की जानकारी देते हुए कहा कि 11 दिन तक चले इस सर्च ऑपरेशन में सभी 20 दबे लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया है।

सर्च अभियान में एनडीआरएफ, आर्मी, एसडीआरएफ, होम गार्ड, पुलिस सहित स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया जिसकी बदौलत अब सभी लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्य एकल खिड़की की बैठक में 1483 करोड़ रुपये के 29 प्रस्तावित निवेशों को स्वीकृति

Fri Aug 25 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 27वीं बैठक सम्पन्न हुई। इसमें नए औद्योगिक उद्यमों की स्थापना और मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए लगभग 1483 करोड़ रुपये के कुल 29 प्रस्तावित निवेशों को मंजूरी प्रदान की […]

You May Like

Breaking News