file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल वासियों को लोहड़ी व मकर संक्रान्ति की शुभकामनाएं

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मकर संक्रान्ति के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की कि यह शुभ अवसर राज्य के लोगों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाएगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व जीवन में नवीन ऊर्जा के संचार का भी प्रतीक है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव हमें अपने प्रियजनों एवं मित्रों के साथ खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कामना की कि उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति लेकर आए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने लोहड़ी व मकर संक्रांति पर दी बधाई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने लोहड़ी व मकर संक्रांति पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

प्रतिभा सिंह ने एक संदेश में कहा है कि लोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व सबके जीवन मे खुशियां लाये, सबकी मनोकामनायें पूरी हो इसकी वह कामना करती है।

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश वासियों को दी लोहड़ी और मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं

नेता प्रतिपक्ष ने सभी प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग स्वस्थ्य और खुशहाल रहें यही मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।  

Share from A4appleNews:

Next Post

राणा अनिरूद्ध सिंह ने मल्याणा व चम्याणा पंचायतों का किया दौरा बोले- नाबार्ड के तहत व्यय किए जाएंगे 20 करोड़

Sat Jan 13 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मल्याणा के गांव शुराला में आयोजित जनसभा में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार निराश्रितों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और […]

You May Like

Breaking News