file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हादसा- बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे और घायल 30 लोगों की लिस्ट जारी, 5 PGI रेफर- एक की मौत 9 लापता

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, बद्दी सोलन

बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे और घायल 30 लोगों की लिस्ट जारी जो अभी सभी उपचाराधीन हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम बद्दी के समीप झाड़माजरी में एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से उसमें कार्य करने वाले करीब 30 लोग फंस गए थे जिन्हे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। अभी उपचाराधीन है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉक्टर धनीराम शांडिल सोलन जिला के नालागढ़ उप मंडल के बद्दी के झाड़माजरी स्थित एन आर एरोमा उद्योग में आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायज़ा लिया।

मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी भी उनके साथ उपस्थित रहे।
कर्नल धनी राम शांडिल ने मौके पर उपस्थित जिलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस तथा एन डी आर एफ के अधिकारियों से दुर्घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की और राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए।

उन्होंने घायलों के उपचार की पूरी जानकारी भी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि आरंभिक जानकारी के अनुसार एक घायल व्यक्ति की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है जबकि 9 व्यक्तियों की पूरी जानकारी प्राप्त होना बाकी है।
उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं.उन्होंने तदोपरांत अस्पताल में उपचाराधीन घायलों का कुशल क्षेम भी जाना।
उन्होंने कहा कि इस उद्योग में कार्यरत श्रमिकों एवं अन्य की पूरी जानकारी मिलने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहेगा।

राजस्व जिला बद्दी की पुलिस अधीक्षक इलमा अफरोज ने अवगत करवाया कि कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए उक्त उद्योग के प्रबंधन के विरुद्ध पुलिस थाना बरोटीवाला में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरदीप सिंह बावा, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, जिलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक बद्दी इल्मा अफ़रोज़, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा एन डी आर एफ के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

महादेव के तपोस्थली श्री खंड महादेव कैलाश की पर्वत मालाएं चांदी में तबदील

Sat Feb 3 , 2024
एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी काफी लंबे समय के बाद पिछले दो दिनों में हुई बारिश और बर्फबारी से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं और बागवानों के लिए बर्फबारी संजीवनी  साबित हुई है। जहां प्रदेश की ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं आनी वाह्य […]

You May Like

Breaking News