बागी कांग्रेस विधायकों ने “व्यक्तिगत स्वार्थ” के चलते किया पार्टी के साथ “धोखा”- कांग्रेस

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस के 6 बागियों व तीन निर्दलीयों के दिल्ली में भाजपा का दामन थामने के बाद कांग्रेस सरकार में आयुष एवमखेल मंत्री यादवेंद्र गोमा सीपीएस संजय अवस्थी व ज्वालामुखी से कांग्रेस विधायक संजय रतन ने कांग्रेस मुख्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता की।

उन्होने कहा कि इन नेताओं ने व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते पार्टी के साथ धोखा किया है। कांग्रेस सरकार प्रदेश में बहुमत में है और 5 साल तक मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगी।

आयुष एवम खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि पिछले एक महीने से बीजेपी ने अस्थिरता का माहौल पैदा किया है। अब 6 बागियों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने कार्यकाल के पांच सालों में काम किया होता तो कांग्रेस की 40 सीट नहीं आती।

कांग्रेस की लड़ाई का फायदा बीजेपी ने उठाया है। सभी की कुछ अपेक्षाएं जरूर होती हैं लेकिन पार्टी ने उन्हें मान सम्मान दिया था।

वन्ही सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में गैर भाजपा सरकारो को अस्थिर करने का प्रयास किया है प्रदेश में भी असफल प्रयास किया जा रहा हैं। बागियों ने कांग्रेस के साथ धोखा किया हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हित में काम किया है। उन पर बागी विधायकों ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। निजी स्वार्थों के चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री दस गारंटियों में से पांच को पूरा किया हैं आगे भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार मजबूत है और पांच साल चलेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में वन रक्षकों के 72वें सत्र के दीक्षान्त समारोह में अनिल ठाकुर ने वितरित किए प्रमाण पत्र

Sat Mar 23 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में वन रक्षकों के 72वें सत्र के दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया। अनिल ठाकुर, भारतीय वन सेवा अधिकारी, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्यप्राणी) वन विभाग हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।यह प्रशिक्षण सत्र 25 सितम्बर, 2023 को प्रारम्भ हुआ […]

You May Like

Breaking News