दुःखद- ऊना में तालाब में डूबने से UP के 3 बच्चों की मौत

एप्पल न्यूज, ऊना

ऊना जिला के रायपुर सहोड़ा गांव में आज तालाब में नहाने उतरे उत्तर प्रदेश से आये प्रवासी मजदूरों के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बच्चो को तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए ऊना जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो बच्चो को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान पकंज (8 वर्ष) पुत्र प्रसादी निवासी, मुकेश (11 वर्ष) पुत्र ब्रमेश व सोनू (11 वर्ष) पुत्र सुरेश तीनों निवासी संभल, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर चार बच्चे, जिनके परिवार रायपुर सहोड़ा में रह रहे थे, एक भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत नज़दीक स्थित तलाब के पास पहुंच गए। चार में से तीन बच्चें तालाब में नहाने के लिए उतर गए।

इसी दौरान तीनों बच्चें डूबने लगे। पानी में डूबता देख बाहर खड़े साथी बच्चें ने चिल्लाना शुरू कर किया। इस दौरान कुछ दूरी पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तालाब में उतरकर तीनों को निकाला।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि मैहतपुर पुलिस थाना में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

Share from A4appleNews:

Next Post

"हिमाचल भवन" में रुकने की बजाय "फाइव स्टार होटल" में रुकने का "राज" बताएं सुखविंदर सुक्खू- राजेंद्र राणा

Mon Apr 8 , 2024
एप्पल न्यूज़, सुजानपुर सुजानपुर से जीत की हैट्रिक जमाने वाले और अब उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा है कि व्यवस्था परिवर्तन का राग आए दिन अलापने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि वह चंडीगढ़ के अपने आधिकारिक दौरे के दौरान […]

You May Like

Breaking News