file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

सरयोलसर झील में अधिष्ठाता देव व्यास ऋषि कुंईर ने किया शाही स्नान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा, आनी

आनी में रघुपुर क्षेत्र के अधिष्ठाता देव देव व्यास ऋषि कुंईर ने देव वाद्य यंत्रों की थाप और जयघोष के बीच रविवार को पवित्र एव्ं शक्ति स्वरूपा प्राकृतिक झील सरयोलसर में शाही स्नान किया और नौ नाग देवताओं की माता बूढ़ी नागिन से शक्तियां प्राप्त की।

देवता साहिब ने माता नाग बूढ़ी नागिन से वर्षा की गुहार भी लगाई। शनिवार को देबता साहिब ने पूरे लाव लश्कर के साथ सुबह ही सरयोलसर के लिए प्रस्थान किया।

देवता के सरयोलसर में स्नान करने को लेकर कारकूनों. हारियानों और देवलुओं में बेहद खुशी की लहर दिखी ।

जानकारी के अनुसार राविवर् को प्रातः ही देवता व्यास ऋषि ने माता बूढ़ी नागिन की पवित्र स्थली सरयोलसर झील में शाही स्नान किया।

इस अलौकिक नजारे को देखने जी लिए सरेयोलसर में रविवार को सेंकड़ों भक्तों की आस्था का सैलाब उमडा।

Share from A4appleNews:

Next Post

पांवटा साहिब में 2.8 kg चरस व 2 लाख की नकदी के साथ किए 3 गिरफ्तार

Mon Jul 1 , 2024
पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे एप्पल न्यूज, सिरमौर सिरमौर जिला की SIU द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर चरस का कारोबार कर रहे 3 लोगों को 2.820 kg चरस व 2 लाख नगद राशि के साथ गिरफ्तार किया है। जिन्हे अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें […]

You May Like

Breaking News