रामपुर बुशहर के अवेरी अग्निवीर भर्ती सम्पन्न, शिमला, सिरमौर, सोलन व किन्नौर के युवाओं ने जमकर बहाया पसीना- कर्नल कौर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर में 3 से 9 सितम्बर तक आयोजित अग्निवीर भर्ती का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा किया गया।

इस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय शिमला के अधिकारियों के साथ मुख्यालय 136 इन्फेट्री ब्रिगेड ग्रुप, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, (हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केन्द्र शासित चण्डीगढ़ ) सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर, चरखी दादरी, मण्ड़ी, हिसार और हमीरपुर के अधिकारी एवं सभी रैंक के पदो ने अपना अह्म योगदान किया और भर्ती रैली को उत्तम ढंग से सम्पन्न कराया।

शिमला की भर्ती निदेशक, कर्नल पुष्विंदर कौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती वर्ष 2024-25 की भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार का पंजीकरण 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक हुआ था और सामान्य प्रवेश परीक्षा 22 अप्रैल से 03 मई 2024 तक विभिन्न परीक्षा केन्द्रो में करवाया गया।

सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम 28 मई 2024 को घोषित हुआ था । परिणाम घोषित होने के बाद रैली के लिए चयनित युवाओं को पूर्व दस्तावेज जांच के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला बुलाया गया।
शिमला की भर्ती निदेशक ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली रामपुर बुशहर में उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस भर्ती रैली में शिमला, सिरमौर, सोलन व किन्नौर के युवा सम्मलित हुए । इस दौरान उम्मीदवार शारीरिक योग्यता परीक्षा जिनमें 1.6 किलोमीटर दौड़, पुल-अप्स, 09 फीट लम्बी कूद, जिग-जैग बैलेसिंग टेस्ट और शारीरिक माप परीक्षा, दस्तावेजीकरण, मेडिकल आदि विभिन्न चरणो से गुजरे।


उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में सम्मलित युवा इस दौरान सेना द्वारा दिये गए सुविधाओं से काफी खुश थे।

भर्ती रैली के अधिकारी, सरदार और जवानों के अनुशासित बर्ताव से काफी प्रेरित नज़र आये और भर्ती रैली की काफी सराहना की । उन्होने बताया कि इस भर्ती रैली के परिणाम उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजे जाएगें।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद-1962 बैच के IPS पूर्व में DGP अमरीक सिंह का निधन, पुलिस अधिकारियों ने शोक जताया

Mon Sep 9 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला 1962 बैच के IPS अधिकारी एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व DGP अमरीक सिंह का निधन हो गया है। डीजीपी हिमाचल शीत सभी रेंक के अधिकारियो व पुलिस कर्मचारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। पुलिस महानिदेशक एवं हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी रैंक उनके दुखद और […]

You May Like

Breaking News