नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में SJVN के 38वें स्थापना दिवस पर “मैराथन” का आयोजन

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, झाकड़ी

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 38वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज 21 मई, 2025 को एक मैराथन का आयोजन किया गया।

मैराथन की शुरुआत सताद्री परिसर से हुई और एनजेएचपीएस परिसर के विभिन्न स्थानों से होते हुए सताद्री परिसर में ही समापन हुआ।

प्रतियोगिता को आयु वर्ग के अनुसार चार श्रेणियों में विभाजित किया गया — पहली श्रेणी- 35 वर्ष से कम आयु, दूसरी श्रेणी- 35 से 45 वर्ष, तीसरी श्रेणी- 45 से 55 वर्ष व चौथी श्रेणी- 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए।

मैराथन का शुभारंभ परियोजना प्रमुख श्री आशुतोष बहुगुणा द्वारा झंडा दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया गया।

स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के प्रति लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ यह मैराथन, एसजेवीएन की अनवरत उन्नति और अद्वितीय विकास गाथा का प्रतीक भी बनी।

स्थापना दिवस को और अधिक स्मरणीय एवं उत्साहपूर्ण बनाने हेतु 24 मई तक विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद और प्रेरणात्मक कार्यक्रमों का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

मैराथन के समापन समारोह में सताद्री के प्रेक्षागृह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा द्वारा किया गया।

उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह और समर्पण को सराहा। इस उपलक्ष्य पर सभी विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहें।

Share from A4appleNews:

Next Post

नाथपा बांध से सतलुज मे छोड़ा जा रहा है 124 क्युमेक्स पानी, नदी से रहें दूर

Thu May 22 , 2025
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहरउप-मण्डलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि एनजेएचपीएस नाथपा से प्राप्त सूचना के अनुसार नाथपा बांध में आने वाला डिस्चार्ज लगातार बढ़ रहा है । इसलिए आज सुबह से रेडियल गेट के माध्यम से लगभग 50 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है […]

You May Like

Breaking News