सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

चरस तस्करी के मामले में आरोपी को 13 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

विशेष न्यायाधीश-प्रथम, कुल्लू, प्रकाश चंद राणा की अदालत ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत दोषी पाए गए झुडू राम पुत्र वेद राम, निवासी गांव गलिंगचा, डाकघर बठाहड़, तहसील बंजार, जिला कुल्लू को 13 वर्ष के कठोर कारावास तथा 1 लाख 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को 30 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

    जिला न्यायवादी कुल्लू कुलभूषण गौतम ने बताया कि 18 अक्तूबर 2022 को एसआई नारायण लाल के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग यूनिट (एसआईयू) कुल्लू की पुलिस टीम मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। पूर्व सूचना के आधार पर चिपनी समीप तुंग स्थान पर झुडू राम के कब्जे से 3.115 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

      इस बरामदगी के आधार पर थाना बंजार में एफआईआर संख्या 136/22 दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियोजन पक्ष ने आरोप सिद्ध करने के लिए न्यायालय में 13 गवाहों के बयान दर्ज करवाए।

साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उपरोक्त सजा सुनाई।

Share from A4appleNews:

Next Post

जेपी नड्डा का हिमाचल में पेपर लीक का दावा गलत, भाजपा अपनी विफलताएं छिपा रही- विनय कुमार

Thu Jul 23 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कोई भी पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के उस बयान को तथ्यहीन बताया, जिसमें नड्डा ने हिमाचल में भी पेपर लीक होने की बात […]

You May Like

Breaking News