सेटेलाइट मंडियों में बिकेगा सेब, शिमला जिला में स्थापित होंगी 9 मंडियां- डीसी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि सेब सीजन के दौरान कोविड-19 की स्थितियों के तहत विभिन्न मानकों की अनुपालना के लिए जिला में चयनित क्षेत्रों में छोटी सैटेलाइट मण्डियों को स्थापित किया जाएगा। वे इस संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी।                
उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित मण्डियों के तहत रोहडू क्षेत्र में समाला, मेहंदली, चिढ़गांव तथा अंटी जबकि चैपाल के मढावग, ठियोग में प्रगति नगर तथा देहा, रामपुर में दतनगर व बिथल क्षेत्र शामिल है।  
उन्होंने कहा कि सेब सीजन के दौरान कोविड संक्रमण के फैलाव को रोकने तथा भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेष संचालन मानक तैयार किए जा रहे है ताकि सेब सीजन के दौरान सामाजिक दूरी के अनुशासन तथा मण्डियों की सैनेटाइजेशन व स्वच्छता के संबंध में समुचित व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले खरीददारों की सूचना एपीएमसी द्वारा जिला प्रशासन को दी जाएगी ताकि जिला प्रशासन के माध्यम से उनके पास बनाने की व्यवस्था की जा सके।

उन्होंने एपीएमसी को खरीददारों को ठहराने के लिए होटल आदि की व्यवस्था कर जिला प्रशासन को सूचित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इस दौरान मण्डियों मंे आने वाले वाहन चालकों का खान-पान व शौचालय आदि की व्यवस्था तथा सफाई के संबंध में उचित कदम उठाने के निर्देश एपीएमसी को दिए।
उन्होंने एपीएमसी को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में व्यक्तिगत मण्डियां स्थापित होगी वहां सीसीटीवी कैमरे स्थापित किया जाना सुनिश्चित करें।
उन्होंन पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं की सुनिश्चिता भी पुलिस द्वारा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस दौरान श्रमिकों के पास बनाने की प्रक्रिया संबंधित क्षेत्रों के उपमण्डलाधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) प्रभा राजीव, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) संदीप नेगी तथा पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शादी समारोह करें धाम, डीजे और नाच-गाने की अनुमति नहीं- SDM

Thu Jun 25 , 2020
शादी समारोह करने के लिए लिखित अनुमति की जरूरत नहीं– चेत सिंंह एप्पल न्यूज़, चमन शर्मा आनी एसडीएम आनी चेत सिंह ने यहां जारी वक्तव्य में कहा है कि लोगों को शादी समारोह के लिए किसी भी प्रकार की मनाही नहीं है लेकिन शादी में धाम, डीजे, नाच-गाने और भीड़भाड़ […]

You May Like

Breaking News