file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के लिए प्रस्तावित स्थलों का किया दौरा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को माॅल रोड और दि रिज पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रस्तावित स्थलों का दौरा किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में दि रिज पर किसी उपयुक्त स्थान पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिनका हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के प्रति विशेष स्नेह और लगाव था।


जय राम ठाकुर ने कहा कि वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर इस वर्ष 25 दिसम्बर को इस प्रतिमा का अनावरण करने के प्रयास किए जाएंगे।
 शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर सत्या कौंडल, प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, उपायुक्त अमित कश्यप, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ भवन शर्मा और नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

लगातार बढ़ रही है महंगाई, जनविरोधी निर्णय ले रही है सरकार: छाजटा

Mon Aug 3 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहां है कि प्रदेश में जहां जनता महंगाई की मार से जूझ रही है वहीं  सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने के कोई प्रयास नहीं कर रही है।  छाजटा बयान जारी कर कहा की करोना महामारी में आम आदमी […]

You May Like

Breaking News