IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शिक्षा मंत्री द्वारा हिमाचल में \”हिम शिक्षा\” ऐप का शुभारंभ

5
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिक्षा को मनुष्य का तीसरा नेत्र कहा गया है तथा समय के अनुसार शिक्षा क्षेत्र में नए क्रांतिकारी परिवर्तनों का होना शिक्षा की वर्तमान प्रासंगिकता को प्रदर्शित करता है। इसी उद्देश्य के साथ कोरोना काल में विद्यालयीय छात्रों की पाठ्यक्रम से सम्बंधित समस्याओं के समाधान के लिए गरली परागपुर धरोहर गांव के एक नवयुवक अभिषेक शर्मा ने शास्त्री शिक्षक पिता रवि शर्मा के मान को बढ़ाते हुए प्रथम कक्षा से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हिम शिक्षा नाम से गूगल प्ले स्टोर पर एक ऐप उपलब्ध करवाया है जिसका शुभारम्भ शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद ठाकुर ने शिमला में अपने कार्यालय में किया ।

\"\"

इस अवसर पर आई क्षेत्र में मनाली में कार्य करने वालेअभिषेक शर्मा ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से प्रत्येक कक्षा का छात्र अपने सारे पाठ्यक्रम को देख सकेगा जिसमें भारत के प्रतिष्ठित शिक्षकों के द्वारा पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई है इसके साथ साथ इस ऐप में छात्रों के लिए पुस्तकालय की व्यवस्था, हिमाचल से संबंधित जानकारी, भारत से संबंधित जानकारी इत्यादि कई सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई गई हैं।

हिमाचल के छात्रों के लिए हर घर पाठशाला वेबसाइट का लिंक भी यहां पर उपलब्ध करवाया गया है। अभिषेक ने बताया कि उनका सपना हिमाचल में रहकर हिमाचल के लिये इस प्रकार के शैक्षणिक उपक्रम तैयार करना है जिससे छात्रों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। शिक्षा मंत्री ने हिमाचल के इस नवयुवक के शिक्षा में इस प्रकार के तकनीकी सहयोग के लिए सराहना की।

इस अवसर पर हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के प्रदेशाध्यक्ष डॉ मनोज शैल, आई टी संयोजक डॉ अमनदीप शर्मा तथा पवन शर्मा उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला के संजौली ढिंगू धार क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, पालतु कुत्ते को बनाया शिकार

Fri Oct 9 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाशिमला के उपनगर संजौल के ढिंगू धार क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। बीती रात करीब डेढ़ बजे तेंदुए ने ढिंगू धार में एक पालतु कुत्ते का अपना शिकार बना दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। इस घटना के […]

You May Like

Breaking News