IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पंचायतीराज चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिला जनता का साथ, 102 पंचायतें निर्विरोध चुनी- सुरेश कश्यप

5
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार पर प्रदेश की जनता का विश्वास दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि पंचायतीराज संस्थाओं के होने वाले चुनावांे से पूर्व प्रदेश की 102 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। उन्होंने बताया की इसके अलावा प्रदेश की 14 पंचायतों में प्रधान, 30 पंचायतों में उप प्रधान और 54 पंचायत समितियों में सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। उन्होनें निर्विरोध चुने गए सभी प्रतिनिधियों को बधाई दी है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिला बिलासपुर के झण्डूता विकास खण्ड की विजयपुर पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। यह पंचायत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की गृह पंचायत भी हैं। इसके अतिरिक्त बिलासपुर सदर की मलोखर पंचायत भी निर्विरोध चुनी गई है। इसके साथ-साथ 4 उप प्रधान, 2 पंचायत समिति सदस्य व 300 वार्ड सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि जिला मण्डी के सिराज विधान सभा क्षेत्र जोकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह क्षेत्र है, में 12 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई है। साथ ही साथ 3 प्रधान, 2 उप प्रधान, 2 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होनें कहा कि चम्बा जिला में      2 प्रधान, 2 उप प्रधान व 1 पंचायत समिति सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। हमीरपुर जिला में 3 प्रधान व 2 उप प्रधान सर्वसम्मति से चुने गए हैं।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिला कांगड़ा के प्रागपुर ब्लाॅक की अमरोह पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। इसके अतिरिक्त 1 प्रधान, 2 उप प्रधान, 3 पंचायत समिति सदस्य व 741 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होनें कहा कि जिला किन्नौर की 23 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं और 389 वार्ड सदस्यों में से 221 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होनें कहा कि जिला कुल्लू के आॅनी ब्लाॅक की लफाली पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। इसके अलावा 3 प्रधान, 3 उप प्रधान, 4 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। लाहौल स्पिति जिला में 11 पंचायते सर्वसम्मति से चुन ली गई हैं और 12 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि जिला शिमला में 12 पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध चुनकर आए हैं। उन्होनें कहा कि जिला सिरमौर की 33 पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध चुनकर आए हैं और 21 पंचायत समिति सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। सोलन जिला की 3 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं और 1 प्रधान, 11 उप प्रधान तथा 7 पंचायत समितियों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। जिला ऊना में 4 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। इसके अतिरिक्त 1 प्रधान, 4 उप प्रधान तथा 2 पंचायत समितियों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के इन चुनावो में निर्विरोध चुनी गई पंचायतों, प्रधानों, उप प्रधानों व पंचायत समिति सदस्यों में लगभग 94 प्रतिशत प्रत्याशी भाजपा समर्थित हैं। उन्होनें कहा कि शेष बची पंचायतों में 17, 19 व 21 जनवरी, 2021 को मतदान होगा और इनमें भी अधिक से अधिक संख्या में भाजपा समर्थित उम्मीदवार ही जीत कर आयंेगे, क्योंकि प्रदेश में एक भ्रष्टाचार मुक्त, विकासशील एवं सर्वजनप्रिय सरकार कार्य कर रही है। उन्होनें कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस कहीं भी नहीं दिख रही और कांग्रेस का ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा निजी हितों को सर्वोपरि रखा है, इनका प्रदेशहित से कोई लेना-देना नहीं है और आज भी कांग्रेस केवल मुद्दाविहिन एवं गुमराह करने की राजनीति करने में लगी है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संगठन पन्ना प्रमुख से लेकर प्रदेश स्तर तक सुदृढ़ एवं संगठित हैं और भाजपा के कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। सुरेश कश्यप ने निर्विरोध चुनी गई पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भरपूर सहयोग व समर्थन देने के लिए जनता का धन्यवाद व्यक्त किया है और आशा व्यक्त की है कि आगे भी प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भाजपा को निरंतर मिलता रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

MC रामपुर बुशहर में 9 में से 6 पार्षद कांग्रेस के, 2 भाजपा जबकि एक को लेकर खींचतान, कुल 57% मतदान के साथ कांग्रेस का वर्चस्व कायम

Sun Jan 10 , 2021
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर बुशहर पर एक वार फिर कांग्रेस ने अपना वर्चस्व कायम रखा। परिषद में 6 कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने जीत दर्ज की जबकि दो भाजपा समर्थित पार्षद जीतकर आये। इसी बीच एक भाजपा समर्थित पार्षद को कार्यकर्ता खींचकर ले गए। सबसे रोचक मुकाबला दकोलढ […]

You May Like

Breaking News