सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के लिए अमित शाह का दौरा रद्द, सीएम ने लिया व्यवस्था का जायजा

6
8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 25 जनवरी को शिमला दौरा टल गया है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री की व्यवस्तता के चलते वह सवर्ण जयंती कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। हां वह वर्चुअल तरीके से जरूर जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद इस बात की जानकारी दी। वह कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए रिज पर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने इस समारोह को सफल और यादगार बनाने के लिए अधिकारियों को व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि समारोह के दौरान आम जनता और पर्यटकों को कोई असुविधा न हो।

जय राम ठाकुर ने प्रदर्शनी स्थल का भी दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को प्रदर्शनी को रोचक व आकर्षक बनाने के दिशा-निर्देश दिए ताकि लोगों को राज्य की 50 वर्ष की स्वर्णिम विकास यात्रा की झलक मिल सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

नारकंडा में दिल्ली के पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 2 घायल

Sun Jan 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला के विख्यात पर्यटन स्थल नारकंडा के पास डोगरा सब्जी मंडी के पास एक कार DL- 10CB-8018 दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। जिसमें 5 लोग सवार थे जो दिल्ली से बताये जा रहे हैं। इसमें 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हुई है और 2 लोग […]

You May Like

Breaking News