बद्दी-नालागढ़ में थमने का नाम नहीं ले रही चोरी की घटनाएं, क्राइम में बढ़ोतरी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन नालागढ़

इंडस्ट्री एरिया बद्दी-नालागढ़ में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा
है। बद्दी पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी चोरी की घटनाएं थमने का नाम
नही ले रही है। शुक्रवार को एक बार फिर हाउसिंग बोर्ड फेस-1 मकान
नंबर-102 के रहने वाले व्यापारी भागी रत के घर दिन-दिहाड़े लाखों के कैश
व गहनों पर हाथ साफ कर दिया गया। चोरी की घटना का तब पता लगा जब परिवार
अपनी दुकान से दोपहर लंच करने पहुंचा और देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ
है। जब अंदर जाकर देखा तो चोरों ने अलमीरा का लॉक तोड़ अंदर रखा करीब चार
लाख का कैश व ज्वैलरी गायब है। व्यापारी भागी रत ने बताया कि वह स्टेशनरी
की दुकान चलाते है। सुबह 10 बजकर 20 मीनट पर पत्नी व बेटी दुकान के लिए
रवाना हुई थी, जब वापिस डेढ़ बजे घर लौटी तो दरवाजे खुले हुए थे।
व्यापारी ने बताया कि अलमारी में दुकान के सामान के लिए एकत्रित किया चार
लाख कैश व दूसरे कमरे में लाखों ज्वैलरी रखी हुई थी जिसको लेकर चोर फरार
हो गए। व्यापारी ने तुरंत चोरी की सूचना बद्दी थाना पुलिस को दी, सूचना
मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू की।

रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी करेगी सीएम का घेराव
हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष संजीव कौशल का कहना
है कि एरिया में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है। पुलिस भी क्राइम कंट्रोल
में नाकाब साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को मुख्यमंत्री के
दौरे पर उनका घेराव करते हुए समस्या से अवगत करवाया जाएगा, ताकि एरिया के
लोग बिना किसी डर से एरिया में रह सके।
एरिया पार्षद सुरजीत चौधरी ने कहा कि एरिया के लोग बिल्कुल भी सुरक्षित
नही है। हाउसिंग बोर्ड में व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। अगर
ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन व्यापारी दुकानें बंद कर पलायन करने को मजबूर
हो जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सोशल मीडिया के नियमन की दिशा में पहला कदम

Sun Feb 28 , 2021
एप्पल न्यूज़ ब्यूरो हिंसा और अश्लीलता को बढ़ावा देने वाली आपत्तिजनक ऑनलाइन सामग्री को बाहर रखने के लिए नियमन की आवश्यकता के साथ ही हमारे मूलभूत संवैधानिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को संरक्षित करने की आवश्यकता का संतुलन नए नियमों के मूल में है, जिसे न्यू मीडिया से संबंधित चिंताओं […]

You May Like

Breaking News