IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

1975 की इमरजेंसी में जेल जाने वाले जनसंघ के नेता अब कहलाएंगे “लोकतंत्र प्रहरी”, किए सम्मानित

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि आपातकाल स्वतंत्र भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिन लोगों ने आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाई और कड़ा संघर्ष किया उन्हें हमेशा याद रखा जाना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आपातकाल के दौरान जेल गए व्यक्तियों द्वारा दिए गए योगदान को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार द्वारा आयोजित लोकतंत्र प्रहरी सम्मान समारोह में कही।

लोकतंत्र प्रहरी सम्मान


उन्होंने कहा कि आम तौर पर लोग कठिन समय को भूल जाते हैं लेकिन आपातकाल के समय को कभी नहीं भूलना चाहिए क्योंकि इस दौर से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि आपातकाल हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और युवाओं और भावी पीढ़ी को इससे परिचित होना चाहिए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि जिन लोगों को आपातकाल के दौरान जेलों में बन्द किया गया था उन्हें सम्मानित करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 20 मार्च, 2021 को राज्य सरकार ने हिमाचल विधानसभा में हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी बिल-2021 पास किया है। उन्होंने कहा कि इससे अब आपातकाल के दौरान राज्य के जो लोग जेल में गए थे उन्हें सम्मान राशि मिल सकेगी।    
उन्होंने कहा कि 25 जून, 1975 की आधी रात को आपातकाल लगाया गया था जो 21 मार्च, 1977 तक 21 माह तक रहा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपना-अपना कार्य कर रहा था और हालात सामान्य थे। कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में थी और आपातकाल लगाने की कोई आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने कहा किसी ने भी इसके बारे में सोचा नहीं था।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्दिरा गांधी ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और भारी अन्तर से जीती, जिसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इन्दिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार का दोषी पाया और रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के चुनावी निर्णय को खारिज कर दिया और छः साल के लिए निर्वाचित पद पर रहने की रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी सत्ता छोड़ने के लिए तैयार नहीं थीं इसलिए आपातकाल लगाया गया था।
जय राम ठाकुर ने कहा कि आपातकाल के दौरान सरकार ने आम लोगों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित कर दिया था और कोई भी व्यक्ति सरकार के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकता था। बहुत से निर्दोष लोगों को बिना किसी कारण के जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों और अन्य मीडिया माध्यमों पर संेसरशिप लगा दी गई थी।
उन्होंने कहा कि इस घटना को 45 वर्ष बीत गए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 25 जनवरी, 2021 को राज्य ने भी अपने पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में 51 कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को हिमाचल प्रदेश की पिछले 50 वर्षों की विकास यात्रा के बारे में जागरूक करना है। उन्हांेने कहा कि राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में अत्यधिक प्रगति और विकास किया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 81 लोकतंत्र प्रहरियों में से 66 लोकतंत्र प्रहरियों को सम्मानित किया।
लोकतंत्र प्रहरी समिति के अध्यक्ष एवं शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आपातकाल को याद करते हुए कहा कि आपातकाल का समय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय है। उन्होंने आपातकाल की सम्पूर्ण पृष्ठ भूमि को उजागर किया और उस  दौरान संघ व उससे सम्बन्धित विभिन्न संगठनों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।
लोकतंत्र प्रहरी समिति के सदस्य प्रवीण शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। उन्होंने आपातकाल के दौरान जेल में बिताए गए अपने कठिन दिनांे के अनुभव को भी सांझा किया।
राष्ट्रीय गौरव समिति के सचिव सुभाष गुप्त ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे और आपातकाल के दौरान के अपने अनुभवों को सांझा किया।
इस अवसर पर आपातकाल पर बनाए गए एक वृतचित्र को भी दिखाया गया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, नगर निगम की महापौर सत्या कौण्डल, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग न्यायधीश पी.एस.राणा, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सुरेश सोनी, हिमाचल प्रदेश बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, लोकतंत्र प्रहरी समिति के सदस्य सुनील मनोचा, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राधा रमण शास्त्री, पूर्व मंत्री महेन्द्र नाथ सोफत, राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय महामत्री अविनाश राय जायसवाल,  अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

लोकतंत्र प्रहरियों की सूची

जिला बिलासपुर

1. नारायण सिंह स्वामीगांव लंजता, तहसील घुमारवी, जय कुमार रौड़ा सैक्टर, राजेन्द्र कुमार हांडा रौड़ा सैक्टर, अच्छर सिंह गांव पनोल, नरोतम दत्त शास्त्री बिलासपुर

चम्बा

लखीणू गांव मुकलैली, नोरध गांव समैला, भानू गांव बडैेटा, साहवणू गांव वनोटू, जोतू रामगांव बडैटा, देवदत्त गांव हरिपुर, देश राजगांव सरोल, नरेश चन्द मेहता चम्बा, जय राम गांव प्रेच्छा, हरू गांव रजिण्डू, चन्दू गांव रजिण्डू, सरवण कुमार गांव टपर, सुदेश राज चम्बा, शिव कर्ण गांव मडोलू, जूमी गांव खल्ला, टिभलू गांव खल्ला, धर्म पाल गांव परेल

हमीरपुर

सुदर्शन जैन नादौन, मुलक राज धीमान गांव खोहर

जिलाः कांगड़ा

शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री पालमपुर, सुनील मनोचा धर्मशाला, अशोक कुमार गांव अन्द्राणा, स्वराज कुमार बाली पालमपुर, गुलशन कुमार पालमपुर, मोहिन्द्र सिंह गांव जण्डपुर, बलवीर सिंह राणा गांव लखवाल, रोशन लाल धीमान गांव दाड़ी, गोपी चन्द अग्रवाल कांगड़ा, कुलदीप सचदेवा कांगड़ा, केदार नाथ बस्सी कांगड़ा, नरेन्द्र नाथन गरोटा-बगवां, कमल किशोर शाहपुर, राजेन्द्र अग्रवाल धर्मशाला, राकेश भारती शाहपुर, वसन्त कुमार सूद धर्मशाला

कुल्लू

स्व. चन्द्रसेन ठाकुर गांव दशाल, सुरेन्द्र खन्ना गांव शमशी, लाल चन्द पुरानी मनाली, टाम्बर सिंह गांव जटेहड़, शेर सिंह गांव गजां, जगदेव सिंह गांव कन्याल, होतम राम गांव दशाल, गोकल चन्द गांव गोशाल, लुदर चन्द ठाकुर गांव छियाल, मनी राम गांव वडागों, स्व. फूंचोग गांव पनंगा,

जिला मण्डी

मुनेन्द्र पाल गांव संथल, पूर्ण प्रकाश मण्डी, हेमन्त राज वैद्य मण्डी, रमेश बन्टा जोगिन्द्रनगर, रोशन लाल बाली सुन्दरनगर, स्व. देवकीनन्दन मण्डी, स्व. गंगा सिंह ठाकुर गांव चैक, बलबीर कुमार शर्मा गांव तल्याहड़, स्व. पुष्पराज वैद्य मण्डी,

जिलाः शिमला

सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री हि.प्र.गांव भमनोली, राधा रमण शास्त्री गांव गोटारी, स्व. मदन गोपाल शिमला, भारत भूषण वैद शिमला, केशव श्रीधर शिमला, आचार्य प्रियतोष उर्फ प्रियतोषानन्द अवधूत शिमला, स्व. मेघ राज शर्मा गांव मल्याणा, स्व. दौलत राम चैहान शिमला,

जिलाः सिरमौर

कन्हैया लाल गुन्नूघाट, स्व. जगत सिंह नेगी शिलाई,

जिलाः सोलन

महेन्द्र नाथ सोफत गांव आंजी, आश नारायण सिंह गांव शिल्ली, राजेश कपूर सपरून, निहाल चन्द सोलन

जिलाः ऊना

प्रवीण शर्माअम्ब, विजय सिंह गांव लोअर वढेडा, प्रेम चन्द हीर गांव कलोह, स्व. रक्षपाल सिंह गांव लालसिंगी

अन्य राज्य

कृष्ण चन्द आहूजा ग्रेटर मोहाली, पंजाब, प्रेम कुमार पश्चिम विहार, नई दिल्ली, स्व. बिशम्बर दत्त होशियारपुर, पंजाब

Share from A4appleNews:

Next Post

एमसी चुनाव: कांग्रेस ने जारी की धर्मशाला, मंडी, सोलन व पालमपुर के प्रत्याशियों की लिस्ट, कल से नामांकन -देखें किसे मिला टिकट

Sun Mar 21 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिय कांग्रेस ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। आज शिमला में दिनभर कांग्रेस चुनाव समिति की मीटिंग चलती रही और देर शाम को पार्टी हाईकमान की मंज़ूरी की बाद पीसीसी चीफ़ कुलदीप सिंह राठौर ने […]

You May Like

Breaking News