file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

निरमण्ड में SDM कार्यालय को कैबिनेट से मंजूरी के बाद भाजपा में ख़ुशी का माहौल, घी का हलवा बांट मनाई ख़ुशी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय ने बीते दिन अपने निरमण्ड दौरे के दौरान निरमण्ड में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी ।जिसे वीरवार को हिमाचल की कैबिनेट ने  मंजूरी दे दी । इस तोहफे से  निरमण्ड भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

  इस ऐतिहासिक खुशी के मौके पर शुक्रवार को भाजपा मंडल सचिव विद्या भारद्वाज,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कमला वर्मा,बीडीसी संध्या, पूर्व प्रधान विदेश निगम,व्यापार मंडल अध्यक्ष दलीप शर्मा,पंचायत समिति उपाध्यक्ष बिंद राम,तथा ग्राम केंद्र अध्यक्ष दयानंद शुक्ला  सहित पार्टी के अन्य कई  पदाधिकारियों ने निरमण्ड बाजार में घी का  हलवा बाँटकर  खुशी का इज़हार किया।

भाजपा मंडल सचिव  विद्या भारद्वाज ने कहा कि निरमण्ड का क्षेत्र काफी दूर  दूर तक फैला हुआ है.ऐसे में यहां के लोगों को एसडीएम कार्यालय  से सम्बंधित कार्य के लिए 70 से 80 किमी दूर आनी जाना आना पड़ता था। जिससे कि लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था।

रीना भारद्वाज ने कहा कि निरमण्ड में एसडीएम दफ्तर खोलने की यह मांग पिछले कई  वर्षों से चली आ रही थी. जिसे हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा कर क्षेत्रवासियों को गदगद किया है।

उन्होंने इस तोहफे के लिए माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर . विधायक किशोरी लाल सागर तथा एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर तथा मंडलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर का आभार जताया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सिसु में स्थापित होगा ठोस कचरा निस्तारण केंद्र, जिला मुख्यालय पर हाई मास्ट राष्ट्रीय ध्वज किया जाएगा स्थापित

Sat Jul 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, केलांग सिसु में ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर कचरा निस्तारण केंद्र की स्थापना की जाएगी ताकि एकत्रित किए गए ठोस कचरे को आगामी उपयोग के लिए व्यवस्थित तरीके से एसीसी बरमाणा संयंत्र के सुपुर्द किया जाता रहे। तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा […]

You May Like

Breaking News