IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल विधानसभा में लहराया तिरंगा, साथ नहीं बल्कि कांग्रेस और भाजपा विधायकों ने अलग अलग लहराए झंडे

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
15 अगस्त को लेकर खालिस्तान समर्थकों से आ रही विधायकों को झंडा न फहराने की धमकियों को जवाब देने के लिए हिमाचल विधानसभा परिसर में विधायकों ने झंडा लहराया।लेकिन इसमें भी कांग्रेस और भाजपा के विधायक बंटे हुए दिखे।कांग्रेस विधायकों ने अलग झंडा लहराया और भाजपा विधायकों ने अलग झंडा लहराया।

सदन के अंदर विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों दलों के विधायकों को 1 बजे विधानसभा परिसर में तिरंगा लहराने की अपील की थी लेकिन इस बीच सदन के अंदर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच गतरोध हो गया जिसे तिरंगा भी नहीं सुलझा पाया और कांग्रेस ने आधा घंटा पहले ही विधानसभा परिसर में तिरंगा लहराया जबकि भाजपा विधायकों ने अलग झंडा लहराया।


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि खालिस्तान समर्थको की तरफ से आ रही धमकियों से वे नहीं डरते हैं और 15 अगस्त ओ भी इसी तरह से हर कांग्रेस विधायक और प्रदेश कर लोग अपने पर झंडा फहराएंगे।तिरंगे का अपमान किसी भी कीमत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

वंही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि तिरंगे भारत की शान है और जो भी इसकी ओर नजर टेढ़ी करेगा उसे बक्शा नही जाएगा।15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के हर घर मे झंडा शान से फहराया जाएगा।खालिस्तान की धमकियों से प्रदेश के लोग और विधायक डरने वाले नही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

PM ने किन्नौर में भूस्खलन की घटना पर हिमाचल प्रदेश के CM से बात की, 13 व्यक्तियों घायल-10 शव भी मलबे से बरामद

Thu Aug 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से किन्नौर में आए भूस्खलन की स्थिति के संबंध में बात की है। प्रधानमंत्री ने वहां जारी बचाव अभियान में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। राज्यपाल ने किन्नौर में भू-स्खलन की घटना पर शोक व्यक्त कियाराज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज जिला किन्नौर के न्यूगलसेरी के निकट हुई भारी भू-स्खलन की घटना पर शोक व्यक्त किया है, जिसमें कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका है।राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश […]

You May Like

Breaking News