file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

पद्मश्री का मतलब है राष्ट्र के लिए कुछ बेहतर करने वाले लोगों का सम्मान, कंगना राणावत ने किया राष्ट्र का ही अपमान, पद्मश्री वापस लो- जैनब

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पद्मश्री मिलने के बाद हाल ही में जारी बयान में अभिनेत्री कंगना राणावत ने कहा कि “असली आज़ादी 1947 में नहीं बल्कि 2014 में मिली है” जिससे कि संदेश साफ है कि भाजपा की सरकार आने के बाद इस देश ने आजादी की सांस ली है।

इस बयान को शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा जेनब चंदेल ने कहा कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य है जहां पर मात्र एक राजनीतिक पार्टी को खुश करने के लिए देश के लिए मर मिटने वालों का मजाक उड़ाया गया है।

1947 के दौर में हज़ारों लोगों ने देश के लिए कुर्बानी दी। ग़ुलामी के खिलाफ लड़ाई तो देश में 1857 से ही चली आ रही है जहां पर रानी लक्ष्मीबाई और मंगल पांडेय जैसे महान वीर सपूत व देशभक्त हुए और बाद में सुखदेव, राजगुरु चंद्रशेखर आजाद व उधम सिंह जैसे भारत मां के बहादुर सपूत जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों तक का मोह छोड़ दिया था कंगना राणावत ने उन सभी देशभक्तों का मजाक उड़ाया है। जिसकी हिमाचल प्रदेश महिला काँग्रेस कठोर निंदा करती  हैं और कंगना राणावत देश के देशभक्तों से माफी मांगे!

जेनब चंदेल ने कंगना को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर टिप्पणी के साथ कहा कि पद्मश्री एक बहुत बड़ा सम्मान है और यह राष्ट्र के उन लोगों को मिलता है जिन्होंने किसी कार्य में महारथ हासिल की हो या समाज भलाई का कोई अतुलनीय कार्य किया हो।

उन्होंने कहा कि हम पद्मश्री का सम्मान करते हैं और उन सभी लोगों का दिल से सम्मान करते हैं जिन्होंने अपनी कर्मठता से खुद को पद्मश्री के योग्य बनाया। कंगना राणावत को भी यह सम्मान मिला तो उन्हें इस की गरिमा भी बनाए रखनी चाहिए थी।

पद्मश्री का मतलब है राष्ट्र के लिए कुछ बेहतर करने वाले लोगों का सम्मान लेकिन कंगना राणावत ने राष्ट्र का ही अपमान किया है और राष्ट्र के देशभक्तों का अपमान किया है उन सभी देशभक्तों का अपमान किया है जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों का त्याग कर दिया।

हिमाचल महिला कांग्रेस की केंद्र सरकार से पुरजोर मांग है कि कंगना राणावत से पद्मश्री वापस लिया जाए और ऐसे निंदनीय बयान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए 

Share from A4appleNews:

Next Post

नौहराधार में 162 करोड़ की 80 योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास, CM ने नौहराधार में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की

Sat Nov 13 , 2021
एप्पल न्यूज़, सिरमौर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला सिरमौर की रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में 162 करोड़ रुपये लागत की 80 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने नौहराधार में भारी जनसभा को सम्बोधित करते हुए नौहराधार में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने हरिपुरधार […]

You May Like

Breaking News