IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कांग्रेस नेता अग्निहोत्री अपनी कुर्सी बचाने में लगे है तभी अपनी राजनीति चमकाने में लगे है, भाजपा से हारने की तैयारी करो- जम्वाल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा की कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेकर बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे है।
उन्होंने कहा की मुकेश अग्निहोत्री केवल अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे है, वर्तमान में कांग्रेस की लड़ाई सड़को तक उतर आई है शायद कांग्रेस नेता को यह लड़ाई नहीं दिखती।


उन्होंने कहा की जिस प्रकार से जयराम सरकार ने शराब, खनन व वन माफिया पर नकेल कसी है वह एतिहासिक है, इस प्रकार से आज से पहले कभी नहीं हुआ। लगता है कि नेता प्रतिपक्ष अपनी कुर्सी बचाने में लगे है तभी अपनी राजनीति चमकाने में लगे है।
उन्होंने कहा की हिमाचल की जनता जानती है की काम किसने किया है और लोगों को गुमराह किसने किया है।
कांग्रेस को पता है की आने वाले विधान सभा चुनावों में वो भाजपा से एक बार फिर हारने वाले है।
उन्होंने कहा की हिमाचल में केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत चम्बा जिले में सभी घरों को पेयजल कनेक्शन देने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। चंबा ज़िला में 1 लाख 21 हजार 33 घरों को नल के माध्यम से जल पंहुचा दिया गया है। इससे स्पष्ट है की प्रदेश में डबल इंजन सरकार विकास का अदबुध काम कर रही है।
उन्होंने कहा की गत चार वर्षों में ऊना जिला चहुंमुखी विकास का गवाह बना है। हमारी सरकार द्वारा ऊना में ₹1600 करोड़ के विकास कार्यों को किया जा रहा है।
उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व मे प्रदेश भाजपा सरकार प्रतिमाह 60 यूनिट विद्युत खपत पर प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं से कोई विद्युत शुल्क नहीं लेगी।
साथ ही 125 यूनिट विद्युत खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं से प्रति यूनिट केवल 1 रुपया विद्युत शुल्क लिया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं को जनता के हक के काम देखने चाहिए और फिर टिपणी करनी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

विलुप्त होती जड़ी बूटियों की पहचान होगी आसान, 'वादी-ए-भूलाह' में राज्य का पहला जैव विविधता पार्क तैयार

Mon Feb 14 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलावादी-ए-भूलाह, प्रदेश के साथ-साथ देश-विदेश के शोधकर्ताओं, पर्यटकों और हिमालय की विलुप्त होती जड़ी-बूटियों के संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए तैयार है। जंजैहली घाटी के भूलाह में एक करोड़ की लागत से स्थापित किया गया प्रदेश का पहला बायोडायवर्सिटी पार्क (जैव विविधता उद्यान) हिमालय की विलुप्त […]

You May Like

Breaking News