file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

आम आदमी पार्टी में कृष्णानगर और लालपानी से कई लोग हुए शामिल, बोले- महंगाई से त्रस्त करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकेंगे

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में शिमला से कृष्णानगर लक्कड़ बाजार लालपानी से बहुत से लोगों ने पार्टी का दामन थामा इसमे युवा कांग्रेस व जिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि आज ज़िला कांग्रेस के सचिव भाई रवि दत्त व अंशुमन ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।

उनके साथ राजू नहर समाजसेवी, रितिक, दीप्ति, राखी, मयंक, निखिल गिल, तालिब, कुणाल, नितिन बर्मा,अक्षय,अरुण शर्मा शामिल हुए।

पार्टी की मजबूती के लिए इन कार्यकर्तायों ने आज से ही कमर कस ली है। गौरव शर्मा ने बताया कि बद्दी क्षेत्र से भी आज लगभग 20 लोगो ने पार्टी का दामन थामा है उनमें समाजसेवी भाई राजेश लामभा ,दविंदर सिंह,पवन कुमार, सुनील, बलजीत सिंह, तरुण प्रीत, धर्मपाल, नीरज लामभा व इनके साथी शामिल हुए है।

प्रदेश कार्यालय मैं उपाघ्यक्ष भंडारी,सुभाष चंद्र व अभय डोगरा उपस्तीत रहे। गौरव शर्मा ने कहा कि जल्द ही शिमला नगर निगम के 41 वार्डो में प्रत्याशी का चयन कर दिया जाएगा ताकि वो वार्ड में आम आदमी पार्टी की योजनाओं को आम जन तक पहुंचा सके व जीत सुनिश्चिक कर सके।

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश मैं 10 दवाइयों के सेम्पल फेल होने पर सरकार से कड़ी कार्यवाही की मांग की है व जल्द से जल्द उन यूनिट को बंद करने की मांग की है जिसमे ये दवाएं बन रही थी।

उन्होंने कहा कि सरकार की नैतिक जिमेवारी बनती है कि वे फार्मा उधोगों पर कड़ी नजर रखे ओर दोषी अफसरों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही को अंजाम दे।

आम जनता के जीवन के साथ ऐसा खिलवाड़ करना सरकार को आगामी चुनावों में बहुत महंगा पड़ने वाला है व आम जन मानस इस सरकार को उखाड़कर बाहर करने वाली है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने नालागढ़ हेरिटेज पार्क में शहीद स्मारक का किया लोकार्पण, शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

Wed Mar 23 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन जिला के नालागढ़ में शहीदी दिवस के अवसर पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नालागढ़ हेरिटेज पार्क में नालागढ़ हेरिटेज सोसायटी द्वारा जनसहयोग से निर्मित शहीद स्मारक […]

You May Like

Breaking News