सोलन से भाजपा नेता व भघाट बैंक के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता का निधन, नेताओं ने किया शोक व्यक्त

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़ सोलन

सोलन से भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और भघाट बैंक सोलन के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता का निधन हो गया। पवन गुप्ता को इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और भघाट बैंक सोलन के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पवन गुप्ता हमारी पार्टी के एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता थे और उनका निधन हमारी पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है।

 ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें ।

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है, पवन गुप्ता ने लंबे समय तक पार्टी का नेतृत्व किया और पार्टी को मजबूत बनाने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पवन गुप्ता सोलन विधानसभा के रहने वाले थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

जिला परिषद कर्मचारियों की मांगे जायज, यह हैं विभाग की रीढ़- बिना सदन की अनुमति इनके विरुद्ध कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं ला सकती है सरकार- लता वर्मा

Mon Jul 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला चम्याणा वार्ड जिला परिषद सदस्य लता वर्मा ने हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है उन्होंने कहा कि उनकी विभाग में विलय की मांग जायज है। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि ये कर्मचारी विभाग की रीड की हड्डी है और उनके […]

You May Like

Breaking News